Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण प्रकाशन में अंदरूनी खींचतान, EGM में इन 8 डायरेक्टर्स को हटाने का प्रस्ताव

Jagran Prakashan Limited में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। कंपनी ने 29 मई 2026 को एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई है, जिसमें बोर्ड से 8 डायरेक्टर्स को हटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12:30 बजे होगी। कंपनी की प्रमोटर ग्रुप से जुड़ी कंपनी Jagran Media Network Investment Private Limited, जिसके पास करीब 68% हिस्सेदारी है, ने इन डायरेक्टर्स को हटाने की मांग की है।

जिन 8 डायरेक्टर्स को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है, उनमें-

  • दिव्या कराणी
  • शैलेन्द्र स्वरूप
  • अनीता नय्यर
  • केमिशा सोनी
  • प्रमोद अग्रवाल
  • शालीन टंडन
  • अरुण अनंत
  • सतीश चंद्र मिश्रा का नाम शामिल हैं। इनमें कई स्वतंत्र निदेशक भी हैं।

असल विवाद इन डायरेक्टर्स की नियुक्ति को लेकर है। प्रमोटर ग्रुप का कहना है कि इनकी नियुक्ति सही प्रक्रिया से नहीं हुई थी। वहीं कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पहले इस कदम का विरोध कर चुके हैं और मामला NCLT तक पहुंच गया था।

पहले इस EGM पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अप्रैल 2026 में National Company Law Tribunal ने रोक हटा दी। इसके बाद अब कंपनी ने मीटिंग कराने का फैसला लिया है।

कंपनी ने शेयरधारकों को ईमेल के जरिए नोटिस भेज दिया है। 22 मई 2026 को वोटिंग के लिए कट-ऑफ डेट तय की गई है। शेयरधारक 26 से 28 मई तक ई-वोटिंग कर सकेंगे।

मीडिया और कॉरपोरेट जगत में इस घटनाक्रम को जागरण समूह के अंदर चल रही बड़ी शक्ति संघर्ष की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि एक साथ 8 डायरेक्टर्स को हटाने का मामला बेहद असामान्य माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन