Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभाष व दृगराज ‘हिंदुस्तान’ पहुंचे, विजय ‘R9टीवी’ के साथ, अमित व नमित की नई पारी, प्रवीण ‘सहारा’ से जुड़े

प्रभाष झा ने नभाटा डिजिटल से इस्तीफा देकर हिन्दुस्तान डिजिटल ज्वाइन किया है. वे यहां भी एडिटर के रूप में काम देखेंगे. मधुबनी (बिहार) निवासी प्रभाष दैनिक जागरण मेरठ में लंबे समय तक रहे हैं. बाद में वे अमर उजाला देहरादून के हिस्से बने. बाद में वे बीबीसी न्यूज हिंदी से जुड़े. प्रभाष झा आईआईएमसी से पढ़े हैं.

न्यूज नेशन के डिजिटल विंग से इस्तीफआ देकर पत्रकार दृगराज मधेशिया ने हिंदुस्तान के डिजिटल विंग में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के बतौर ज्वाइन किया है. दृगराज मधेशिया सहारा समय, वॉच न्यूज चैनल, हिन्दुस्तान बरेली, दैनिक जागरण नोएडा में काम कर चुके हैं. न्यूज नेशन में वे 13 महीने रहे. कुशीनगर निवासी दृगराज मधेशिया ने जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा हैं.

न्यूज18 यूपी/उत्तराखंड के आउटपुट एडिटर पद से इस्तीफा देकर विजय शुक्ल ने R9टीवी ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां एग्जीक्यूटिव एडिटर का पद मिला है. गोरखपुर निवासी विजय शुक्ल आकाशवाणी गोरखपुर, ईटीवी हैदराबाद, बीएजी फिल्म्स, आजतक, न्यूज स्टेट यूपी/यूके आदि जगहों पर कार्यरत रहे.

अमित राजपूत ने आईआईएमसी के कम्युनिटी रेडियो ‘96.9 एफएम-अपना रेडियो’ में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर के बतौर ज्वाइन किया है. अमित राजपूत आईआईएमसी से ही पढ़े हैं. यूपी के फतेहपुर जिले के निवासी अमित राजपूत आकाशवाणी में ‘मन की बात’, एफएम रेनबो और एफएम गोल्ड में काम कर चुके हैं. अमित राजपूत चीन की एक वेबसाइट में भी कार्यरत रहे हैं.

पत्रकार नमित शुक्ला ने ईटीवी भारत’ में सीनियर कटेंट एडिटर के बतौर ज्वाइन किया है. यूपी के फतेहपुर निवासी नमित ने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पढ़ाई की है. वे दैनिक भास्कर, जी न्यूज’ (एमपी/सीजी), राजस्थान पत्रिका, आईनेक्स्ट, अमर उजाला आदि जगहों पर काम कर चुके हैं.

डॉ. प्रवीण तिवारी सहारा मीडिया ग्रुप के चैनल सहारा समय के दुबारा हिस्से बन गए हैं. वे चैनल के डिजिटल विंग के इंचार्ज बनाए गए हैं. तिवारी की सेवाएं बतौर एंकर भी ली जाएंगी क्योंकि वे कई न्यूज चैनलों में एंकरिंग कर चुके हैं. तिवारी की कई किताबें मार्केट में आ चुकी हैं. इंदौर निवासी प्रवीण तिवारी लोकस्वामी, दैनिक भास्कर, सहारा समय, लाइव इंडिया, आईबीएन7, जी बिजनेस, अमर उजाला में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन