Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कोरोना काल में आफिस नहीं आए तो सेलरी नहीं मिलेगी, हरिभूमि अखबार के प्रबंधन का आदेश

हरिभूमि अखबार के मैनेजरों ने अपने मीडियाकर्मियों के लिए एक आदेश जारी किया है कि जो मीडियाकर्मी लॉक डाउन की वजह से ऑफ़िस नहीं आ पा रहा है, उसे छुट्टी पर माना जाएगा. उसकी उस दिन की सेलरी काट करके दी जाएगी.

कोरोना जैसी महामारी में हरिभूमि मैनेजमेंट अपने पत्रकार की सेफ़्टी के नाम पर एक मास्क तक नहीं दे पा रहा है. आफ़िस सैनिटाइज करने की औपचारिकता निभाई गई है. सारे कर्मचारी अपनी सेफ़्टी को लेकर चिंता में हैं.

ऊपर से दबाव बनाया जा रहा है कि आप लॉक डाउन में खुद जुगाड़ करके ऑफ़िस आइए. जिन कर्मचारियों की सैलरी कैश में है उन्हें 21 दिन लॉक डाउन में सैलरी नहीं मिलेगी तो एक पत्रकार खाएगा क्या. मैनज्मेंट को तो पैसे बचाना है.
हरिभूमि मैनेजमेंट में इतने घटिया लोग हैं कि इन्हें बस अपनी सैलरी मिलनी चाहिए. छोटे पोस्ट वाला कर्मचारी क्या खायेगा, इन्हें इससे मतलब नहीं है.

फ़ोन करके सभी कर्मचारी को उपरोक्त आदेश दे दिया गया है कि जो नहीं आएगा आफिस उसे उस दिन की सेलरी नहीं मिलेगी.

ये वही प्रबंधन है जो 8 महीने का एरियर खा गया.

सरकार भले ही कुछ भी आदेश जारी करे, पर हरिभूमि अखबार का प्रबंधन गैर कानूनी तरीके से अपने कर्मियों के शोषण पर आमादा है…

देखें सरकार के आदेशों की कॉपी-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन