Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ट्रंप ने मोदी को धमकाया!

क्या ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी है ?

“ मैंने रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की। मैंने उनसे कहा कि हम इस बात की सराहना करते हैं कि आपने
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की सप्लाई होने दी। अगर वे इसे नहीं भी होने देते तो भी ठीक था लेकिन तब हम उसका बदला लेते। क्यों नहीं लेते ? “

यह राष्ट्रपति ट्रंप के बयान का हिन्दी अनुवाद है जिसे ANI ने ट्विट किया है। आप देख सकते हैं ट्रंप किस लहजे में प्र म मोदी से बात करते हैं। अगर इस तरह की बातचीत हुई है तो प्र म मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने बदले की बात पर क्या जवाब दिया ?

दूसरा प्र म मोदी को यह भी बताना चाहिए कि अमरीका को कोरोना की एक दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का निर्यात क्यों कर रहे हैं? क्या इससे भारत में कमी आ सकती है?

आई टी सेल तत्काल ट्रंप की इस धमकी की निंदा के लिए लाखों मीम बनाए। ट्रंप की सुबुद्धि के लिए जंतर मंतर पर हवन हो। जिसमें ट्रंप के बयान के 101 वीडियो धूप घी के साथ डाले जाएँ।

इस ट्रंप का प्रचार करने प्र म मोदी अमरीका गए। ट्रंप को अपने यहाँ बुलाकर रैली करवाई। तब जब कोरोना से लड़ने की तैयारी करनी चाहिए थी। मेरी राय में अहमदाबाद की रैली का बिल भेज देना चाहिए।

क्या ट्रंप हमारे प्र म मोदी को झिड़की दे सकते हैं? अगर वाक़ई ऐसा फ़ोन पर कहा है तो सोचिए प्र म मोदी को कितना बुरा लगा होगा। ग्लोबल लीडर मोदी से लोकल लीडर ट्रंप ऐसे बात करेंगे ?

सभी विपक्षी दलों को एकजुट हो कर प्र म मोदी का साथ देना चाहिए और अमरीका तक जवाब पहुँचे इसके लिए थाली बजानी चाहिए। ताकि अमरीका सुन लें कि हम थरिया पीट कर उसके तमाम बेड़े ध्वस्त कर सकते हैं।

वैसे रविवार की बातचीत के बाद सोमवार को भारत ने दो दवाओं के निर्यात पर लगे प्रतिबंध से आंशिक छूट दे दी है। टाइम्स आफ इंडिया की खबर है।


Pradeep Sharma : क्यूँकि अमरीका हमारा दोस्त है और मोदीजी देश का पैसा लगाकर ट्रंप के प्रचार के लिये बोस्टन से अहमदाबाद तक रैली करते रहते हैं ।इसलिये

ट्रम्प ने कहा कि भारत ने अगर क्लोरोक्वीन दवा निर्यात नहीं की तो भारत को उसके परिणाम भुगतने होंगे ।

चीन ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए 1 लाख 70 हज़ार ppe किट मुफ़्त में उपलब्ध करायीं ।


Pushya Mitra : ट्रम्प की बेहूदी भाषा पर भारत सरकार को ढंग से आपत्ति दर्ज करानी चाहिये। यह एक स्वतंत्र और सप्रभु देश के आत्मसम्मान का सवाल है। अगर सरकार समुचित प्रतिरोध दर्ज करती है तो मेरा पूरा समर्थन रहेगा। वैसे भी क्लोरोक्विनोन की हमें भी उतनी ही जरूरत है जितनी किसी और मुल्क को। कोई हमसे छीनने की धमकी नहीं दे सकता है।


Abhinav Singh : सुना है ट्रम्प ने मोदी जी को धमकी दी है कि कोरोना इलाज वाली दवाई अगर अमेरिका को एक्सपोर्ट नही की तो अमेरिका जवाबी कार्यवाही करेगा।

और मोदी जी ने धमकी से डर कर उस दवाई का एक्सपोर्ट फिर से शुरू कर दिया है। जबकि इस वक़्त भारत मे उस दवाई का बड़ा स्टॉक रखने की जरूरत है।

पर दलाल मीडिया और भक्तों के अनुसार तो मोदी और ट्रम्प में तो बहुत गहरा दोस्ताना था ना ? 🤔

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन