Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदी खबर चैनल की धंधेबाजी से परेशान लखनऊ की पूरी टीम ने दिया इस्तीफा

हिंदी खबर न्यूज चैनल में पत्रकारों को पग पग पर धंधा करना पड़ता है. कुछ लोग धंधेबाज हो जाते हैं और धंधा चैनल में रम जाते हैं. वहीं कुछ लोग धंधा पानी वाले इस चैनल के तौर-तरीके में फिट नहीं हो पाते और इसे गुडबाय बोल देते हैं. ताजी खबर लखनऊ से है.

बताया जा रहा है कि लखनऊ में पदस्थ हिंदी खबर चैनल के रेजीडेंट एडिटर मनीष पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे दूसरी बार इस चैनल से जुड़े थे लेकिन तीन महीने से ज्यादा टिक नहीं पाए.

बताया जाता है कि मनीष पांडेय के साथ ही उनकी टीम के कई लोगों ने इस्तीफा दिया है.

इससे साफ जाहिर है कि धंधा चैनल हिंदी खबर के प्रधान सम्पदाक अतुल अग्रवाल के साथ कोई लम्बी पारी नहीं खेल पा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि उनका धंधा पानी वाला एटीट्यूड ही ऐसा है कि कोई उनके साथ अब नहीं जुड़ना चाहता है.

तीन महीने पहले रेजिडेंट एडिटर के पद पर जुड़े मनीष पाण्डेय के बाद उनकी टीम के सीनियर रिपोर्टर संदीप मिश्रा, मनीष मिश्रा और जुहैब आलम ने एक साथ हिंदी खबर से इस्तीफा दे दिया है.

हिंदी खबर के साथ मनीष पाण्डेय का ये दूसरा सफर था जिसकी शुरुवात तो धमाकेदार रही, कई बड़ी बड़ी खबरों के साथ शुरुवात की, लेकिन तीन महीने से अधिक नहीं रह पाए.

इसे भी पढ़ें-

प्रधान संपादक जी 10 प्रतिशत कमीशन के लिए पहले ही स्वीकृति दे चुके हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन