Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से भरवाए जा रहे शपथ पत्र को लेकर आक्रोश

अमर उजाला के लखीमपुर आफिस से खबर है कि धौरहरा तहसील प्रभारी प्रेम जायसवाल और खमरिया कस्बे के रिपोर्टर अंकित मिश्रा को हटा दिया गया है. 14 दिसंबर को खबरों की आखिरी फ़ाइल लेने के बाद इन्हें काम करने से मना कर दिया गया. प्रेम जायसवाल 20 साल से अमर उजाला से जुड़े थे. अंकित मिश्रा 2 साल से अमर उजाला में थे.

बताया जाता है कि प्रेम और अंकित ने संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला द्वारा भरवाए जा रहे शपथ पत्र को लेकर नाराज थे. इसी बात पर इन लोगों को हटा दिया गया.

इस बीच, अमर उजाला के पत्रकारों में संवाद न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से सभी रिपोर्टर से भरवाए जा रहे शपथ पत्र को लेकर आक्रोश है. शपथ पत्र में अपना घर का हिस्सा किराए पर देने की बात को लिखवाया जा रहा है. उसमें ये कहीं नहीं लिखा है कि कितने वर्ष से किराए पर है या किस वित्तीय वर्ष से किराए पर है. कहीं पर भी ख़बर लेने या सूचना प्रेषण कराए जाने का जिक्र नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन