Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण को अलविदा कहने वाले ऋषि शुरू करेंगे अपना वेब पोर्टल

लांच किया शानदार प्रोमो…

दैनिक जागरण को 31 दिसंबर को विदा कहने के बाद अब पत्रकार ऋषि मिश्र अपना न्यूज पोर्टल शुरू करने जा रहे हैं. पोर्टल का शानदार प्रोमो वीडियो उन्होंने सोमवार की शाम को लांच किया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया है.

ऋषि ने इस प्रोमो में अपने पोर्टल की टैगलाइन ‘सत्य का लक्ष्य’ दिया है. बहुत जल्द वे अपना पोर्टल शुरू करने जा रहे हैं. मगर वह तारीख कौन सी होगी, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है.

https://youtu.be/zLZVHzKrxgE

दैनिक जागरण के खराब होते माहौल के चलते दैनिक जागरण के पूर्व वरिष्ठ संवाददाता ऋषि मिश्र ने 31 दिसंबर के बाद सेवाएं देने में असमर्थता जाहिर की थी.

सिटी चीफ स्तर पर उत्पीड़न से तंग आकर ऋषि ने ये कदम उठाया था.

ऋषि अपने 18 साल के कैरियर में हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, गांव कनेक्शन और अब जागरण में थे. विभिन्न बीट पर शानदार काम करने के बावजूद दफ्तर के सियासी माहौल का शिकार हुए ऋषि के बारे में बताया जा रहा है कि वे गंदे माहौल से तंग आ चुके थे. यहां तक कि अब रिपोर्टरों को विज्ञापन का भी टारगेट दिया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन