Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकार सुनील नामदेव के खिलाफ इंडिया टुडे वालों ने भी कराया एफआईआर, रायपुर प्रेस क्लब ने जारी किया पत्र

रायपुर के पत्रकार सुनील नामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद अब उनके खिलाफ इंडिया टुडे ग्रुप की तरफ से एफआईआर दर्ज कराया गया है.

इंडिया टुडे की तरफ से रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर में प्राप्त शिकायत में कहा गया है कि साजिद हाशमी निवासी रायपुर के द्वारा इंडिया टुडे ग्रुप के नाम का फर्जी तरीके से उपयोग करते हुए लोगों को ठगा जा रहा है.

इंडिया टुडे ग्रुप की लीगल काउंसिल की तरफ से प्रतिम पाठक पिता विपुल पाठक ने जो शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा उसकी जांच के क्रम में पुलिस ने आवेदक का कथन लिया. कथन में आवेदक ने बताया कि साजिद हाशमी के साथ सुनील नामदेव नामक व्यक्ति मिल कर मिलते जुलते नाम के न्यूज़ पोर्टल को न्यूज चैनल बता कर रायपुर के कुछ लोगों को ठग रहा है और इस बहाने कंपनी की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहा है. ये दोनों व्यक्ति इंडिया टुडे न्यूज़ कम्पनी से अधिकृत व्यक्ति नहीं हैं. ये दोनों कंपनी के नाम/लोगो (चिन्ह) का अनाधिकृत उपयोग कर अवैध वसूली /ब्लैकमेलिंग/छल कर सदोष लाभ प्राप्त कर रहे हैं.

प्रार्थी के बयान के बाद पुलिस ने साजिद हाशमी और सुनील नामदेव के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर थाना राजेंद्रनगर में अपराध क्रमांक 80/2020 धारा 419,468,471,34 ipc पंजीबद्ध कर लिया है. विवेचना जारी है.

इस बीच रायपुर प्रेस क्लब ने एक पत्र जारी कर सुनील नामदेव के मामले में अपना स्टैंड गोलमोल रखा है. रायपुर प्रेस क्लब का पत्र यह स्पष्ट करता है कि वह सुनील नामदेव के साथ नहीं खड़ा है. देखें पत्र-

इन्हें भी पढ़ें-

Ips अफ़सर के ख़िलाफ़ खबर लिखने पर छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुनील नामदेव गिरफ़्तार

पत्रकार सुनील नामदेव को तो पुलिस वालों ने बुरी तरह फंसा दिया है!

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. नाम उजागर नही करना है कृपया आप पहले जांच कर लीजिए

    March 28, 2021 at 5:52 pm

    ऐसा ही उज्जैन से VINDIA NEWS नाम से राजेश सर 8871890250 और 8878888482 ऐसा ही काम करता है और ये indiatv के मिलते जुलते नाम का दुरुपयोग कर रहे है ये कोई भी प्रेस के नही है केवल यूट्यूब चैनल के बिल्कुल फ़र्ज़ी पत्रकार है उज्जैन मध्यप्रदेश प्रेस क्लब खुद इनको फ़र्ज़ी बताता है तो फिर भी कानून राजेश जैसे लोग इसके साथ अश्विन शास्त्री जो कि उज्जैन के अपराधी लाला त्रिपाठी जिस पर कई मर्डर का आरोप था जिसकी हत्या हो चुकी है लाला त्रिपाठी का साथी अश्विनी त्रिपाठी है ये लोग साधना न्यूज़ का आफिस चलाकर उज्जैन धार्मिक नगरी में अपना अवैध वसूली का लोगो को मीडिया की आड़ में डारने का ब्लैक मेल करने का लगातार नानाखेड़ा c21 मॉल से आफिस खोल कर अवैध कारोबार कर रहे है आखिर उज्जैन पुलिस अपनी कुंभकर्णी नींद से जाग कर ?कब इनपर अपना शिकंजा कसगी ?नही मालूम इनको पूछताछ अब करेगी लेकिन VINDIA NEWS नाम से वेबसाइट बनाकर और यूट्यूब चैनल के नाम से कई लोगो को चपत लगा चुके है और अब साधना न्यूज़ की माईक आई डी लेकर आम जनता को तो क्या खुद उज्जैन जिला प्रशासन की नज़र में भी ये फ़र्ज़ी पत्रकार ही है इनकी हकीकत कोई उज्जैन प्रेस क्लब जाकर तो पूछे सभी दूध का ढूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा ।। सभी सवालों का जवाब उज्जैन प्रेस क्लब माननीय अध्यक्ष जी श्री विशाल हाड़ा जी सभी को दे सकते है उनका मोबाइल नंबर 98260-47606

  2. amit

    March 29, 2021 at 1:19 am

    जैसी करनी वैसी भरनी अभी पत्रकार है ही कौन ? बाकी ईश्वर तोह है सभी को भुगतना यही है एक भी पत्रकार आजादी के बाद कोई भी हो तो कोई बताये सरकार का पट्टा अपने गले मे पहन कर कोई भी उसके खिलाफ आखिर कैसे खबर लिखेगा या चलाएगा ? सभी केवल नाम के है कोई एक भी अच्छा हो तो जर्रूर देश मे बदलाव आने की उम्मीद भी करे अभी तो खोजना पड़ेगा सभी एक जैसे ही है आजादी के बाद कहाँ पत्रकारिता बची है सिर्फ नाम के पत्रकार जर्रूर घूमते दिखाई देते है लेकिन ये कलाकार है पत्रकार तो नही क्योंकि गले मे सरकार का पट्टा पहनकर क्या खाक उसके खिलाफ कुछ लिखने बोलने की हिम्मत होगी क्या सभी खुद की कमाई करने वाले कलाकार बन चुके है आज सच्ची पत्रकारिता का निधन हो चुका है अब सिर्फ चाटुकार और चमचे लोग ही अपने जीवन यापन का काम कर रहे है यद्यपि 1 प्रतिशत बहुत अच्छे लोग भी आज भी ईमानदार आज भी है लेकिन बेचारे बहुत मजबूर भी है घर परिवार और नोकरी सभी के बीच मे उलझे है उनको कोटि कोटि बधाई देते है कि आज इतने विपरीत समय मे भी अपने मूल्यों को नही खोया उन्होंने उनके माता पिता के आदर्शों को शत शत प्रणाम ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन