Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अतुल बंसल बने न्यूज़ इंडिया चैनल के सीएफओ

फिल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी चैनल न्यूज़ इंडिया से कारोबार जगत का एक बड़ा नाम जुड़ गया है। देश-विदेश की कई नामी गिरामी कंपनियों की कमान संभालने वाले अतुल बंसल को न्यूज़ इंडिया के CFO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अतुल बंसल के आने से न्यूज़ इंडिया को एक मजबूती मिली। कॉरपोरेट हाउस की प्लानिंग और विजन में अतुल बंसल की बेहतरीन पकड़ है। CFO अतुल बंसल का कहना है न्यूज़ इंडिया चैनल में बेहतरीन कॉरपोरेट माहौल मिलेगा और कॉरपोरेट हाउस के सारे कायदे यहां लागू किए जाएंगे, एम्प्लॉय को बेहतरीन माहौल दिया जाएगा.

अतुल बंसल मीडिया के लिए नया नाम हो सकता है लेकिन कारोबार जगत में वो अच्छी खासी पैठ रखते हैं। अतुल बंसल इस वक्त एक साथ दर्जन भर से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों के CFO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अतुल बंसल ने सीए, सीएस की डिग्री ली है। उन्होंने एलएलबी और एलएलएम भी किया है।

सीएफओ अतुल बंसल के मुताबिक न्यूज़ इंडिया के फाइनेंसर और प्रोमोटर्स काफी मजबूत आर्थिक बैकग्राउंड से हैं और मशहूर कारोबारी है। इस चैनल की लॉन्चिंग के बाद ग्रुप की ओर से कई मेगा प्लान तैयार हैं। प्रोमोटर्स कुछ महीने बाद कुछ और चैनलों की लॉन्चिंग का रोड-मैप अभी से तैयार कर लिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन