Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

75 करोड़ भारतीयों के आधार डिटेल, फोन नंबर बिक्री के लिए रखे गए हैं!

डिजिटल सुरक्षा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ‘क्लाउडसेक’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि लगभग 75 करोड़ भारतीय नागरिकों के आधार विवरण और मोबाइल फोन नंबर जैसे पर्सनल डेटा को कथित तौर पर ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा गया है.

इन डेटाबेस में मोबाइल उपयोगकर्ता का नाम, उसके फोन नंबर, आवासीय पते, आधार विवरण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम शामिल हैं. यह साइबोडेविल, यूनि8200 और CYBOCREW ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसे जुलाई 2023 के आसपास स्थापित किया गया था. 

साइबर सुरक्षा फर्म के अनुसार, ‘CYBOCREW समूह को नेटप्लस कंपनी, ज़िवामे, गिवा कंपनी को लक्षित करने वाले महत्वपूर्ण उल्लंघनों और 2.1 मिलियन व्यक्तियों को प्रभावित करने वाले हुंडई डेटा उल्लंघन से जोड़ा गया है.’

स्क्रॉल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘साइबर सुरक्षा फर्म ने टेलीग्राम और अंडरग्राउंड फोरम पर किए पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी शामिल किए हैं.’

इस मसले पर प्रकाश के रे लिखते हैं कि, ‘एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी का कहना है कि लगभग 75 करोड़ भारतीयों के आधार विवरण और फ़ोन नंबर ऑनलाइन बेचा जा रहा है. अगर ऐसा हुआ है, तो यह भयंकर ख़बर है. डाटा सुरक्षा के बड़े बड़े दावे किये गये थे. एक हास्यास्पद दावा यह भी था कि आधार कार्यालय की दीवार बहुत मोटी है.’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन