Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जो ‘खबर’ नहीं है वह ‘लीड’ कैसे है?

संजय कुमार सिंह-

इतिहास खुद को दोहराता है, पहले त्रासदी और फिर कार्टून के रूप में…

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अधिकृत ट्वीटर हैंडल से एक कार्टून ट्वीट किए जाने पर द टेलीग्राफ ने आज जेपी यादव की यह टिप्पणी पहले पन्ने पर लीड के रूप में प्रकाशित की है।

आपको लग सकता है कि यह ‘खबर’ नहीं है और लीड के रूप में छापने पर आप सवाल उठा सकते हैं। मेरे लिए, भले ही वह अलग मुद्दा है लेकिन इस समय देश की सत्तारूढ़ पार्टी और उसके मुख्य प्रचारक देश के प्रधानमंत्री की मानसिक दशा का बखान तो करता ही है। इसलिए प्रमुखता देना मेरे ख्याल से जायज है।

द टेलीग्राफ ने उस कार्टून को उतना महत्व नहीं दिया है। उसे मैं आपके लिए यहीं लगाना चाहता था पर अब पता चला कि ट्वीटर ने उसे हटा दिया है। इसपर समझदारी के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

काश! यह हिन्दी और दूसरी भारतीय भाषाओं में होता। शीर्षक का अनुवाद कुछ इस तरह होगा, इतिहास खुद को दोहराता है, पहले त्रासदी के रूप में और फिर कार्टून के रूप में।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन