Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चित्रा त्रिपाठी के शो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे ‘आजतक’ और ‘ABP न्यूज’

टेलीविजन न्यूज़ इंडस्ट्री के दो बड़े चैनल ‘आजतक’ और ‘ABP न्यूज’ इन दिनों एक कानूनी लड़ाई में उलझ गए हैं, इसकी वजह बना है एक डिबेट शो का नाम। टीवी टुडे नेटवर्क, जो ‘आजतक’ का संचालन करता है, ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर ABP के नए शो ‘महादंगल’ पर आपत्ति जताई है।

‘आजतक’ का दावा है कि वह साल 2014 से ‘दंगल’ नाम से एक लोकप्रिय डिबेट शो चला रहा है, और यह नाम अब उसकी ब्रैंड पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। चैनल के वकील ऋषिकेश बरुआ का कहना है कि ABP का ‘महादंगल’ नाम उनके शो की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश है, जो दर्शकों को भ्रमित कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में दिलचस्प मोड़ यह है कि ‘महादंगल’ की एंकरिंग कर रही हैं चित्रा त्रिपाठी, जो पहले ‘आजतक’ में ‘दंगल’ शो की होस्ट रह चुकी हैं। टीवी टुडे का मानना है कि चित्रा की मौजूदगी और शो का नाम मिलकर दर्शकों को भ्रमित कर सकते हैं कि यह ‘आजतक’ का ही कार्यक्रम है।

बताते चलें कि एबीपी न्यूज में चित्रा बतौर वाइस प्रेसिडेंट कार्यरत हैं और महादंगल तथा जनहित नामक शो होस्ट करती हैं। वहीं, आजतक के दंगल शो को सीनियर जर्नलिस्ट साहिल जोशी पेश कर रहे हैं।

हालांकि कोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि विवाद सिर्फ नाम को लेकर है, चित्रा त्रिपाठी के चैनल बदलने को लेकर नहीं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस अमित बंसल ने सवाल उठाया कि क्या ‘दंगल’ जैसे सामान्य हिंदी शब्द पर किसी एक चैनल का पूर्ण अधिकार हो सकता है? उन्होंने यह भी कहा कि ‘दंगल’ एक फिल्म का नाम भी है और यह शब्द आम उपयोग में आता रहा है।

कोर्ट ने इस मामले में ABP को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही दोनों पक्षों को आपसी सहमति और मध्यस्थता से समाधान तलाशने का सुझाव दिया गया है। टीवी टुडे नेटवर्क ने अंतरिम राहत की मांग करते हुए ABP को ‘महादंगल’ शीर्षक के इस्तेमाल से रोकने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन