Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक ने जिंदा आदमी को कोरोना से मरा बता दिया!

अपने आप को देश का नंबर वन न्यूज़ चैनल कहने वाले आजतक ने रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली के अध्यक्ष को जीते जी ही मार डाला।

सबसे पहले खबर चलाने की आपाधापी में चेनल ने गलत खबर प्रकाशित करते हुए रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली के अध्यक्ष मेजर रंजीत सिंह की कोरोना से मौत की खबर चला दी।

इसके बाद चैनल ने जिसकी मौत की खबर चलाई उसने ही सामने आकर अपनी मौत का खंडन किया और आजतक को मूर्ख चैनल करार दिया।

सिंह द्वारा ट्वीट करते हुए बताया गया कि वह जिंदा हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ है, तब जाकर चैनल को अपनी इस गंभीर गलती का एहसास हुआ और खबर का खंडन चैनल द्वारा किया गया।

इस गंभीर परिस्थिति में एक जिम्मेदार चैनल द्वारा इस तरह गलत खबर के प्रकाशन पर निश्चित रूप से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। अफवाह फैलाने के जुर्म पर चैनल पर कार्यवाही जरूर होनी चाहिए।

पीयूष राठी

पत्रकार, राजस्थान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन