Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आकाश की आख़िरी तस्वीर- ‘मर कर भी कितना मासूम लग रहा!’

यशवंत सिंह-

आजतक न्यूज़ चैनल के डिजिटल विंग में कार्यरत असिस्टेंट एडिटर के सुसाइड मामले में बहुत कुछ रहस्य है। बस एक बात साफ़ है कि लड़का इस दुनिया लायक़ नहीं था। वह बहुत नेक था। इस दुनिया में सुंदर लोग सर्वाइव नहीं कर सकते। उसके साथ मेरे कुछ पुराने चैट हैं। कई बरस पुराने ये चैट आज दुबारा पढ़ गया। जो मोहब्बत जीता रहा हो, वो स्वार्थ से भरी इस दुनिया में सर्वाइव कैसे कर सकता था।

भड़ास के प्रोग्राम में भी आए थे आकाश। ये जानकारी फ़ैज़ी ख़ान भाई ने दी। भड़ास के कार्यक्रम में वितरित लाल गमछे को धारण कर तस्वीर उतरवाई थी आकाश ने। देखें स्क्रीनशॉट-

वरिष्ठ पत्रकार रंजना त्रिपाठी सही कहती हैं-

“इसकी मौत की जो भी वजहें बताई जा रही हैं, सब गलत हैं… इसकी जान लोगों ने ली है और वजह बताने वाले वही लोग हैं, जो इसके पीछे की वजह हैं… दुनिया कितनी गंदी है. किसी की मौत के बाद तो उसे सम्मान दे सकती है. जीते जी तो लोगों ने उसका जीना हराम कर रखा था. दुनिया बहुत ही क्रूर और बदसूरत है और वो एक सेंसिटिव लड़का था…”

आख़िरी तस्वीर तो देखो बच्चे की। मर कर भी कितना मासूम लग रहा!


पत्रकार रंजना का पूरा विश्लेषण पढ़ें-

https://www.bhadas4media.com/aakash-ke-bare-mei-ranjana/

मूल खबर-

आजतक डिजिटल के असिस्टेंट एडिटर आकाश ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया! https://www.bhadas4media.com/aakashdeep-shukla-suicide/

आकाश की ये पोस्ट पढ़िए, सारे संकेत दे रहा था, शायद पुकार भी रहा था किसी को… कितना रोशनख़याल इंसान… अपनी पूरी उठान में अलविदा कह गया… https://www.bhadas4media.com/aajtak-digital-assistnat-editor-akashdeep-shukla-aatmhatya/


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सत्येंद्र

    August 16, 2023 at 8:42 pm

    मैं भी इस दुनिया के लायक नही हूँ । बिल्कुल भी नही । लेकिन मैं पंखे से लटककर नही मारूंगा । फिर मुझे भी याद करना । कुछ गालियां देकर और कुछ सराहना करके । लेकिन मरने से पहले उस घूसखोरवर्दीधारी के लिए कब्र खोदकर जाऊंगा जिसकी वजह से मुझे ये स्टेप उठाना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन