Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

AAP वाले “इंडिया अहेड चैनल” के बन्द होने पर खामोश क्यों हैं?

दीपक पाण्डेय-

दिल्ली में इंडिया अहेड नाम का एक न्यूज़ चैनल था जो पिछले 8 से 10 महीने से बन्द है. बन्द होने की वजह दिलचस्प है. दिल्ली में शराब घोटाले के सामने के आने के बाद से वह चैनल बन्द है और उसी केस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंन्त्री रहे मनीष सिसोदिया जेल काट रहे हैं.

हैरत की बात यह है कि उस चैनल के बन्द होने से 3-4 महीने पहले से वहां कार्य कर रहे बहुतेरे लोगों को अब तक सैलरी नाम की फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई है. रिफरेंस के लिए 18 दिसम्बर 2022 को मीडिया जगत की लोकप्रिय वेबसाइट bhadas4media.com पर प्रकाशित हुई खबर –

‘इंडिया अहेड” चैनल बन्द हो गया, तीन महीने से सैलरी भी नहीं दी.. नाम के शीर्षक वाली खबर को पढ़ें.

अभी मई 2023 चल रहा. फिर भी नहीं मिला. मतलब वजह जो भी हो, अंततः दर बदर होने का दंश उन्हें झेलना पड़ा, जिसका इससे सबसे कोई मतलब ही नहीं था. वो बस काम करने आये थे. जॉब करने आये थे.

यहां केवल एक बात कहूंगा, किसी मीडियाकर्मी को उन्हें फील्ड पर बेइज्जत करना आसान है, सोशल मीडिया पर बिका हुआ बताना फैशन है. गोदी मीडिया कहना बड़ा आसान है. पर हकीकत क्या है? आगे की खबर से समझना.

अब खबर है कि दिल्ली शराब घोटाले में CBI ने अरविंद कुमार सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है. रिफरेंस के लिए फिर से भड़ास के – ”दिल्ली शराब घोटाले में इंडिया अहेड चैनल के अरविंद कुमार सिंह गिरफ़्तार” नाम के शीर्षक वाले खबर को पढ़ें.

आपको पता है ? CBI द्वारा गिरफ्तार किया गया यह अरविंद कुमार सिंह कौन है? अरविंद कुमार सिंह इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल का प्रोडक्शन कंट्रोलर हैं. अरविंद कुमार सिंह को हवाला चैनलों के माध्यम से गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान को संभालने वाली एक कंपनी को 17 करोड़ रुपये को हस्तांतरण के लिए में गिरफ्तार किया गया है.

अब आगे की बात. इस न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ भूपेन्द्र चौबे हैं. भूपेन्द्र चौबे की पत्नी रोज़ा बसंती हैं, जो कि आतिशी मार्लेना की बड़ी बहन हैं. आतिशी मर्लेना दिल्ली की वर्तमान शिक्षा मंत्री हैं. अब शराब घोटाले के बाद ये चैनल बन्द है. निर्णय अब आप पर छोड़ता हूँ.

सुबह सोकर उठने से लेकर रात को सोने तक “गोदी मीडिया” का पाठ करने वाले आम आदमी पार्टी और अभिव्यक्ति की आजादी के लम्बरदार पत्रकारों के साथ-साथ एडिटर गिल्ड के जुबान पर “इंडिया अहेड” नाम के चैनल का नाम क्यों नहीं आ रहा होगा?

सोचकर जवाब दीजिएगा.

-दीपक पाण्डेय
जागरण डिजिटल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन