दुखद खबर नोएडा से है। नवभारत टाइम्स नोएडा के पत्रकार अभिषेक त्यागी का निधन हो गया।
उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना अभी कुछ देर पहले की है।
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद अभिषेक को यशोदा हॉस्पिटल ग़ाज़ियाबाद में ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नवभारत टाइम्स टीम के साथी पत्रकार अभिषेक त्यागी की पिछले महीने ही शादी पक्की हुई थी। बहुत खुश मिजाज इंसान थे।