Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इस न्यूज़ चैनल ने पत्रकार राहुल कोटियाल का सीएम धामी विरोधी एक यूट्यूब वीडियो डिलीट करा दिया!

राहुल कोटियाल-

एक्स्ट्रा कवर का पिछला एपिसोड, यूट्यूब से डिलीट करवा दिया गया है. कारण? कुल 28 मिनट 5 सेकंड के वीडियो में 7 सेकंड का एक वीडियो क्लिप ABP न्यूज़ का इस्तेमाल हुआ था, इस संदर्भ को स्थापित करने के लिए कि धामी जी कैसे धराली आपदा के दौरान हेलिकॉप्टर से फाल मारने को तैयार थे.

ABP द्वारा धामी जी से पूछे गए इस सवाल पर कि ‘क्या आप वाक़ई में हेलिकॉप्टर से कूदने वाले थे,’ कई लोगों को जिज्ञासा थी कि उत्तराखंड सरकार ने ABP को कितना भुगतान किया है. इस जिज्ञासा का जवाब भी एक्स्ट्रा कवर में था कि ABP ग्रुप को पिछले पांच साल में उत्तराखंड सरकार ने करीब 17 करोड़ का भुगतान किया.

बहरहाल, अब ABP न्यूज़ ने अपनी 7 सेकंड की क्लिप के इस्तेमाल के चलते, सिर्फ़ वो हिस्सा डिलीट करने को नहीं कहा बल्कि हमारा पूरा वीडियो ही डिलीट करवा दिया है कॉपीराइट स्ट्राइक मार कर.

फ़ेसबूक पर पूरा वीडियो अब भी जस का तस है जिसे ढाई लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. उधर यूट्यूब पर भी हम काउंटर कर रहे हैं, वीडियो संभवतः रीस्टोर हो जाएगा. नहीं हुआ तो सात सेकंड का वो वीडियो क्लिप हटाकर, दोबारा अपलोड करेंगे.

या भी लड़ें लगीं राली..


I saw that video. You re a very brave journalist. Actually, I commented on that video. It’s an eye-opening video for every Uttarakhandi who trusts this gov blindly. I support Modi, but I don’t support our uttarakhand gov, which is totally corrupt. They waste taxpayers money on this type of advertisement, which hardly anyone sees. Keep going, Baramasa every Uttarakhandi supports your Channel. – Deepika Kunwar


Sanjay Takuli- सरकार को अब सच नहीं, टाइमिंग चुभ रही है. 7 सेकंड की क्लिप हटवाने में जो फुर्ती दिखाई, काश उतनी ही धराली में दिखाई होती! हेलिकॉप्टर से कूदने की बात तो फिल्मी लगती है लेकिन सच्चाई से भागने की कला, बिल्कुल असली है. 17 करोड़ देकर खरीदी गई खामोशी. और फिर कहते हैं – “मीडिया आज़ाद है”. असल में आज़ाद वही है जो सरकार के इशारे पर बोले क्लिप मिट सकती है, जनता की यादाश्त नहीं.
उत्तराखंड देख रहा है कि सच्चाई कैसे कॉपीराइट के नीचे दबाई जा रही है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन