गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एबीपी न्यूज के पत्रकार शक्ति सिंह ने ट्वीट कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. पत्रकार ने गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर से अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने लगातार दूसरा ट्वीट कर खतरे के पीछे की वजह भी बताई है. नीचे पढ़िए.
शक्ति सिंह-
“मुझे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से जान का खतरा है। मुझे डर है कि वे मुझे किसी भी झूठे मामले में फंसा सकते हैं। पुलिस अधिकारी अक्सर निर्दोष लोगों को फंसाने में माहिर होते हैं।
आज, पुलिस कमिश्नर ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे मुझे परेशान करने के लिए मेरे द्वारा बनाये गये ग्रुप को छोड़ दें। धीरे-धीरे, अधिकारियों ने इस आदेश का पालन करना शुरू कर दिया है।
मैं पूछता हूं, अगर एक अधिकारी को ग्रुप एडमिन से समस्या हो सकती है, तो वे उसे तबाह करने के लिए कहां तक जा सकते हैं। चुनावी घोषणा होने के तुरंत बाद दिया गया आदेश।

शक्ति सिंह ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा है-
डर के साये में पत्रकार, ये है ज़िला गाजियाबाद। आख़िर ज़िला गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर क्यों हुए हमसे खफा।
मेरा क़सूर ये था कि, 2018 में वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी को सरेराह बदमाशों ने 5 गोली मारी, भगवान का शुक्र था कि वो ज़िंदगी और मौत की इस लड़ाई में जीत गये, पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी, आज भी उनके पीछे बदमाश पड़े हुए है कभी भी उनकी हत्या हो सकती है।

ये सब जानते हुए भी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर साहब ने उनकी सुरक्षा हटा ली। आज पत्रकार अनुज चौधरी डर के साये में जी रहे हैं। उनकी 2 बिटिया है। अगर अनुज चौधरी को कुछ हो गया तो क्या गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर उन दो बेटियों की देख रेख करेंगे?

बस हम लोगों ने कमिश्नर की हठधर्मी का ज्ञापन डीएम को दे दिया। यहीं से कमिश्नर हमसे नाराज़ हो गए।
अनुज चौधरी की सुपारी देने वाला शेखर जाट एक बड़ा बदमाश है, जेल से ही हत्या करवा देता है. शूटर आज भी बाहर घूम रहे हैं, कभी अटैक हो सकता है अनुज चौधरी पर, लेकिन यहाँ तो कमिश्नर राज है?
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया के एक्स हैंडल से भी ट्वीट किया गया है. जिसमें एबीपी के पत्रकार शक्ति के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाकर कहा गया है- एबीपी न्यूज के गाजियाबाद के पत्रकार ने यूपी की योगी जी की पुलिस से अपनी जान का खतरा बताया है.
आगे लिखा गया है कि सीएम योगी के राज में पुलिस अब पत्रकारों की भी हत्याएं करेगी?

सौजन्य : एक्स


