Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अधिवक्ता अचला सिंह को अलका लांबा ने ज्वाइन कराई कांग्रेस

पेशे से अधिवक्ता और महिला सशक्तिकरण पर सक्रिय रहने वाली अचला सिंह ने कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा से मिलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने पटका और बुके देकर अचला सिंह को कांग्रेस ज्वाइन कराई। साथ ही सांप्रदायिक और संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने का आव्हान किया।

कांग्रेस से जुड़ते हुए अचला सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर वह कांग्रेस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अलका लांबा जी मेरे और देशभर की महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं जो राजनीति में हमारा नेतृत्व करती हैं, उनके हाथों कांग्रेस से जुड़ना सौभाग्य हैं।

यूपी के ग़ाज़ीपुर ज़िले के मुड़ियार गांव की मूल निवासी अचला सिंह ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी कार्य कर रही है और देश के सद्भाव और भाईचारे को तोड़ रही है जो खतरनाक है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं और सर्व समाज को भाजपा को रोकने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना और महिलाओं, गरीबों और नौजवानों की आवाज उठाना उनका प्रथम ध्येय हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन