Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसीएस गृह संजय प्रसाद और अनुसचिव मनोज पांडे के खिलाफ नोटिस जारी

लखनऊ: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) की लखनऊ बेंच ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर आपराधिक अवमानना वाद में गृह विभाग में एसीएस संजय प्रसाद तथा अनुसचिव मनोज कुमार पांडे के खिलाफ नोटिस जारी किया है.

अमिताभ ठाकुर ने अपने वाद में आरोप लगाया था कि उनके द्वारा पूर्व में दायर एक अवमानना वाद में एसीएस संजय प्रसाद (ACS Sanjay Prasad) को शपथ पत्र प्रस्तुत करना था लेकिन उनकी जगह बिना किसी आदेश के पूरी तरह मनमाने ढंग से अनु सचिव मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने शपथ पत्र दाखिल किया. यह कंटेंप्ट आफ कोर्ट्स एक्ट में आपराधिक अवमानना की श्रेणी में आता है.

इस पर जस्टिस अनिल कुमार ओझा और पंकज कुमार की बेंच ने संजय प्रसाद और मनोज कुमार पांडे को नोटिस जारी करते हुए 4 सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर 2025 को होगी.

देखें CAT का ऑर्डर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन