Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अदाणी सेठ पर नई मेहरबानी, जीएसटी माफ़!

सौमित्र रॉय-

हमारे ही पैसे से बना एयरपोर्ट अदाणी सेठ को औने–पौने दाम पर बेचने के बाद अब नरेंद्र मोदी सरकार ने सेठ की जीएसटी भी माफ़ कर दी है। जनता पैदा होने से मरने तक जीएसटी देगी, लेकिन अदाणी सेठ नहीं।


शीतल पी सिंह-

मैं गाँव में हूँ और बाज़ार से घर की दैनंदिनी के लिए जो कुछ भी ख़रीदता हूँ दुकानदार उस पर GST जोड़ कर बिल थमाता है । प्रचंड गर्मी से बचने के लिए एक छोटा कूलर लिया तो GST दी । अमेजन के ज़रिए मिलने वाले सभी सामान टैक्स पेड लिखकर ही बिल पेश करते हैं ।

पर अड़ानी साहेब के सरकार से हवाई अड्डे के लेन देन पर उनको GST न देनी पड़े इसकी व्यवस्था की गई । इतना गरीब मजबूर मज़लूम भारत में कोई दूसरा है क्या ? “भ्रष्टाचार” नामक शब्द खुद अपने छिपने की जगह ढूँढ रहा है ऐसा रामराज्य आ गया है!

कृष्णन अय्यर-

अमृतपाल गिरफ़्त में आया और अडानी के लिए हज़ारों करोड़ की सौगात लाया! जयपुर एयरपोर्ट अडानी को सरकार ने बेच दिया था..सम्पत्ति बेचने/ख़रीदने पर GST देने का क़ानूनी ‘अमल है.. पर GST ऑथोरिटी ने फ़ैसला किया है कि अडानी को जयपुर एयरपोर्ट ख़रीदने पर कोई भी GST देने की ज़रूरत नहीं है..

अब बताइए, गुजरात का एक ग़रीब उद्योगपति जयपुर एयरपोर्ट ख़रीदेगा और GST भी देगा तो विकास कैसे होगा? PM मोदी के होते हुए ऐसा गुनाह नहीं हो सकता.. आप लगे रहिए ‘अतीक़ और अमृतपाल पर..पर मोदी और अडानी का “देशलूट इलू इलू” चलता रहेगा..

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. अनुराग

    April 23, 2023 at 8:30 am

    इस तरह की फेक न्यूज़ को पब्लिश करने से पहले भड़ास टीम को जानकारी कर लेनी चाहिए।
    अडानी ग्रुप को एयरपोर्ट ऑनलाइन बिड करने पर मिला था जिसमे और लोगों ने भी हिस्सा लिया था। अडानी के रेट सबसे ज्यादा थे इसलिए अडानी को मिला।
    दूसरा, बिजिनेस ट्रांसफर करने पर जीएसटी नही लगता यह कानून सबके लिये है। इसलिए अडानी के लिए कुछ अलग नही किया गया है।
    भड़ास को राजनीतिक अखाड़ा ना बनाये, इसको मीडिया की खबरों के लिए रहने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन