Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गोबर के विज्ञापन के लिए क्रिकेटर, नेताओं-अभिनेताओं में घमासान

आपको पता ही होगा कि दारू से लेकर सीमेंट, मैगी, सरिया आदि के विज्ञापन में परेश रावल, सनी देओल, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ओम पुरी, सलमान खान, हेमा मालिनी, विराट कोहली, शाहरूख खान से लेकर धोनी तक सब दिखायी देते हैं. परेश रावल और हेमा मालिनी तो माननीय सदस्य हैं.

इन लोगों के लिये पैसा सर्वोपरी हैं, उत्पाद नहीं. ऐश्वर्या ने जिन्दगी मॆ भले ही लक्स साबुन नहीं लगाया होगा, लेकिन विज्ञापन में ऐसे दिखाई देती हैं मानो यह उसकी फेवरिट डिश हो. सलमान, अक्षय और शाहरुख दारु का विज्ञापन करते हुए अपने गौरवान्वित महसूस करते हैं. विद्या बालन शौचालय का विज्ञापन करने में बिज़ी हैं.

अब सुनने में आ रहा है कि एक मल्टी नेशनल कम्पनी अपने गोबर का विज्ञापन कराने का प्लान बना रही हैं. नेता, अभिनेता और क्रिकेटर इस विज्ञापन को हथियाने के लिये जोरदार लॉबिंग कर रहे हैं. देखते हैं, सकी किस्मत खुलती हैं. अभी गोबर के लिये लड़ाई हो रही है. हो सकता है कि कुछ दिनो बाद मानव-मल के विज्ञापन के लिये इनमें हाथापाई हो जाये. 

आखिर पैसा बड़ी कुत्ती चीज हैं. इनमें से कई लोगों के पास तो अरबों रुपये हैं, चूंकि इन्हे अपने साथ दौलत ऊपर ले जानी है, इसलिए बेचारे दिन रात पसीना बहाकर फुटपाथ पर सोये हुए लोगों को कुचलने में सक्रिय हैं. भारत माता की जय हो.

महेश झालानी के एफबी वाल से

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन