Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा में बेज़ुबान के साथ वीभत्स घटना, देखें वीडियो

यूं तो आगरा प्रेम का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसी शहर में एक बेजुबान पशु के साथ ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। मामला शहर के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम का है।

आगरा के पत्रकार मदन मोहन सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दो शख्स एक कुत्ते को पहले तो बुरी तरह मारते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद उसे बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले गए। वीडियो में क्रूरता देखकर हर किसी का खून खौल उठा। पत्रकार ने ट्वीट के जरिए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस ट्वीट के बाद प्रशासन भी तुरंत हरकत में आई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं स्थानीय पुलिस थाने में मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी गुप्ता ने बताया है कि 15 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे उनके घर के सामने दो लोग एक कुत्ते को अचानक मारने पीटने लगे। उसके बाद उसे बाइक के पीछे रस्सी से बांध कर घसीटने लगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन