Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आपदा में लूट : मोदी सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं एयरलाइंस!

अशोक कुमार पांडेय-

जब सरकारी एयरलाइंस को प्राइवेट सेक्टर को बेच दिया गया है तो इस मंत्रालय की ज़रूरत क्या है?

क्यों मंत्रालय आदेश देने की जगह अपील कर रहा जिसका एयरलाइंस के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा।

सरकार है या फिर है ही नहीं?


चंद्रभूषण –

आपदा में अवसर, संदर्भ कश्मीर घाटी

पहलगाम के आतंकी हमले से ठीक पहले एक मित्र ने दो हवाई टिकटों का फोटो भेजा था। पिछले 14 दिनों से उनका टूरिस्ट ग्रुप श्रीनगर में ही कहीं फंसा है। भूस्खलन से रास्ता रुका हुआ है और हवाई किराया इतने ही दिनों में 3000 रुपए से बढ़कर 31 हजार हो चुका है। तय तारीख के बाद ठहरने का भाड़ा दोगुना कर दिया गया है, सो अलग। हमले के बाद तो जहाज का किराया शायद 41 हजार या और ज्यादा हो गया हो!

हत्यारों को तो बंदूकों से एक दलील गढ़नी है। बल्कि गढ़ी गढ़ाई दलील पर एक रद्दा भर चढ़ाना है। जब भी मौका मिलेगा, वे यह सब करेंगे ही। छोटा-छोटा करने से बात नहीं बनी, बड़ा कर दिया। लेकिन जिन कंपनियों के विकास को यह देश अभी खास अपना विकास मानने लगा है, वे भी पहला मौका मिलते ही अलग तरह की गोलीबारी क्यों शुरू कर देती हैं? किरायों के बजाय उड़ानें बढ़ाएं प्लीज़! लोगों को घबराहट से तो न मरने दें!


मूल खबर-

बेशर्मी : पहलगाम हमले के फौरन बाद एयरलाइंस कंपनियों ने चार गुना बढ़ाए टिकट के दाम https://www.bhadas4media.com/pahalgam-attack-airlines-increases-ticket-price/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन