Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बेशर्मी : पहलगाम हमले के फौरन बाद एयरलाइंस कंपनियों ने चार गुना बढ़ाए टिकट के दाम

विक्रम-

बेशर्मी देखिए. कश्मीर में इतना बड़ा आतंकी हमला हो गया है. लोग जल्द से जल्द कश्मीर छोड़कर भागना चाहते हैं.

इसका फायदा उठाते हुए एयरलाइंस ने अपनी कीमतों में चार गुनी बढ़ोतरी कर दी है. क्या सरकार इसका संज्ञान लेगी?

आपदा में अवसर!

जब सरकारी एयरलाइंस को प्राइवेट सेक्टर को बेच दिया गया है तो इस मंत्रालय की ज़रूरत क्या है?

क्यों मंत्रालय आदेश देने की जगह अपील कर रहा जिसका एयरलाइंस के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा।

सरकार है या फिर है ही नहीं?


इस मामले पर कुछ अन्य प्रतिक्रियाएं भी पढ़िए…

सुशील रावत-

कश्मीर में आतंकी हमला, लोग जान बचाकर लौटना चाहते हैं — और एयरलाइंस ने टिकट दाम 4 गुना बढ़ा दिए!

क्या यही “आपदा में अवसर” है? क्या सरकार बताएगी कि इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी में भी लूट क्यों?

  • एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में 6,000 का टिकट अब 25,000 तक
  • DGCA चुप
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय मूक दर्शक

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री क्या सिर्फ़ भाषण देने के लिए हैं या संकट में जनता के साथ भी खड़े होंगे?

सुरिंदर बजाज-

जब भारतीयों पर विदेशों में संकट आता है तब भारत सरकार अपने विमान भेज फंसे भारतीयों को निकाल भारत ले आती है। कश्मीर में सरकार अपने विमान क्यों नहीं भेजती।क्यों रोते बिलखते पर्यटकों को निजी विमानन कंपनियों के हवाले कर दिया है? कितनी असंवेदनशील सरकार है हमारी।

नरेश सैनी-

अब इनकी हिन्दुओं के प्रति सरकार की दरियादिली कहां चली गई, आपदा में अवसर ढूँढ़ना ये शब्द किसके थे…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन