Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार अजय अरोड़ा, हरिओम शर्मा और चौधरी रूपेश जी का निधन!

पत्रकारिता जगत के तीन वरिष्ठ पत्रकारों के निधन की सूचना है। अयोध्या निवासी अजय अरोड़ा, गाजियाबाद के रहने वाले हरिओम शर्मा और चौधरी रूपेश जी का आकस्मिक निधन हो गया। एक साथ तीन-तीन लोगों के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। नीचे पढ़ें कुछ टिप्पणियां…


पंकज श्रीवास्तव-

दुखद… वरिष्ठ पत्रकार सहारा के अजय अरोड़ा Ajay Arora जी का असामयिक निधन , शत शत नमन विनम्र श्रद्धांजलि

अयोध्या पोस्ट-

दुखद समाचार… अयोध्या वरिष्ठ पत्रकार अजय अरोड़ा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

अजय अरोड़ा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपने निष्पक्ष तथा निर्भीक लेखन के लिए जाने जाते थे उनके निधन पर कई पत्रकार संगठनों एवं साथियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने कहा कि अजय अरोड़ा का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि


अमर उजाला के पूर्व पत्रकार हरिओम शर्मा का निधन गाजियाबाद के संजय नगर में रहते थेl। पिछले साल अमर उजाला से रिटायर हुए थे।


मनोज मिश्रा-

बहुत याद आओगे रुपेश… मैंने और रुपेश भाई ने साथ-साथ रिपोर्टिंग की. गजब का व्यक्तित्व था रूपेश का. वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश अलग-अलग हुए तो हम लोग 7 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के उन हिस्सों में गए और इस बात का एहसास किया कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं असीमित है.

इन 7 दिनों की यात्रा के दौरान साथ-साथ रहते हुए हम लोगों ने एक दूसरे को और ज्यादा नजदीक से समझा. उस दौरान एक शब्द निकल कर आया था “देखके जीपी’ या तो आप जानते थे या हम जानते थे. रूपेश तुम बहुत याद आओगे. जहां भी रहो, मस्ती के साथ रहो, तुम्हें हमारी ओर से श्रद्धांजलि

सत्येंद्र मिश्रा-

आगरा और फीरोजाबाद में पत्रकारिता में अमिट छाप छोड़ने वाले चौधरी रूपेश जी का निधन, दिल को झकझोरने वाली सूचना है। मुझे भी उनके साथ फीरोजाबाद में कुछ माह काम करने का सौभाग्य मिला। वे नेकदिल और जिंदादिल व्यक्तित्व थे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

राम कुमार सिसोदिया-

दुःखद सूचना। संस्कारों की अधिष्ठात्री वेदजननि गायत्री, रूपेश की दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोक संतप्त परिवार को इस महा दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। ॐ भूर्भुवः स्व तत्स वितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सत्येंद्र मिश्रा

    September 6, 2025 at 10:26 am

    आगरा और फीरोजाबाद में पत्रकारिता में अमिट छाप छोड़ने वाले चौधरी रूपेश जी का निधन, दिल को झकझोरने वाली सूचना है। मुझे भी उनके साथ फीरोजाबाद में कुछ माह काम करने का सौभाग्य मिला। वे नेकदिल और जिंदादिल व्यक्तित्व थे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन