Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

38 साल के टीवी पत्रकार की हार्ट अटैक से मौत, प्रखर प्रकाश मिश्रा की माताजी का निधन

अंबाला से खबर है कि जनता टीवी के पत्रकार अजय गोस्वामी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने आखिरी सांस नागरिक अस्पताल अम्बाला में ली। उनकी उम्र मात्र 38 साल थी। अजय गोस्वामी अंबाला के निर्भीक पत्रकारों में शुमार किए जाते थे। अम्बाला के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी अपने जुझारू पत्रकार अजय गोस्वामी के असमय चले जाने से सदमें में हैं। उनकी मौत हृदय गति रूक जाने के कारण नागरिक अस्पताल में हुई।

उनकी मौत की खबर से उनके मित्रों समेत सभी अम्बालावासी अचम्भित और शोकाकुल हैं। वे विभिन्न न्यूज चैनलों से जुड़े हुए थे। इससे पूर्व वे अम्बाला में दैनिक भास्कर में सेवारत थे। उन्हें बेबाक टिप्पणी करने वाले दबंग पत्रकार के रूप में ख्याति प्राप्त थी। उनके जानने वालों ने प्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोकसंतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे।

उधर, एक अन्य दुखद सूचना लखनऊ से है। वरिष्ठ पत्रकार प्रखर प्रकाश मिश्रा की माता जी का गुरुवार 27 सितंबर को स्वर्गवास हो गया। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें। आत्मा की शांति के लिए संबंधित सभी कार्यक्रम लखनऊ स्थित निवास 520/64 बड़ा चांदगंज, कुशीनारा अपार्टमेंट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होंगे। चौथा पूजा – सुबह 9 से 12 बजे तक (30/09/2018),जिसमें हवन पूजा एवं शांतिपाठ का कार्यक्रम रहेगा। तेहरवीं – 09/10/2018 अमावस्या के दिन हरिद्वार में होगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन