Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय और अरुण नौटियाल की श्रद्धांजलि सभा में कौन-कौन हुआ शामिल, देखें नाम

रिष्ठ पत्रकार व हिंदुस्तान के पूर्व ग्रुप एडिटर अजय उपाध्याय की याद में दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में 12 जुलाई शाम 5 से 7 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. आयोजन में अजय जी के तमाम मित्रों, परिजनों और उनसे जुड़ी विभिन्न हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सतीश के सिंह, JIMMC के निदेशक एनआर मोहंती, पत्रकार मनोज गैरोला, दिलीप चेरियन, राहुल मेहरा, विनोद विधूड़ी, राजीव सिंह, मिहिर श्रीवास्तव, उमाकांत लखेड़ा व गुंजन झा समेत तमाम लोगों ने शिरकत की.

बताते चलें कि अजय उपाध्याय (66) का 6 जुलाई को वाराणसी में निधन हो गया था. वे डायबिटीज से पीड़ित थे. वाराणसी के एक होटल में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका.

मूलरूप से संतकबीर नगर यूपी के उनिया गांव निवासी, पढ़ने के शौकीन अजय उपाध्याय का बचपन वाराणसी में बीता था. दैनिक आज से पत्रकारिता की शुरूआत कर दैनिक जागरण, अमर उजाला से होते हुए मृणाल पांडे के बाद हिंदुस्तान के समूह संपादक बने थे.


रिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल की याद में नोएडा के सेक्टर 16 फिल्म सिटी स्थित संस्कार टीवी परिसर में दोपहर 2 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. सभा में पत्नी बेटी समेत तमाम मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

आयोजन में नौटियाल के सहकर्मियों, मित्रों और परिजनों ने उनकी जिंदगी से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को याद किया. सभा ने उनके द्वारा पत्रकारिता में किए गए योगदान और निष्ठा को सराहा गया.

श्रद्धांजलि सभा में शाजी जमां, अविनाश पांडेय, मिलिंद खांडेकर, ब्रजेश कुमार सिंह, अनुराग मुस्कान, रजनीश आहुजा, अभिनीत कुमार, संगीता तिवारी, सुमित अवस्थी, रोमाना ईशार खान, किशोर अजवाणी, सुमेरा खान और सुशील बहुगुणा समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित क्लाउड नाइन सोसाइटी में रहने वाले अरुण जी की बेटी पढ़ाई के लिए विदेश गई थी. बेटी को छोड़ने पत्नी गई थीं, वापस लौटीं तो अरुण जी सभी को छोड़कर जा चुके थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन