Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार आकाश पटेरिया का NDTV से इस्तीफा, इस चैनल से जुड़े

युवा पत्रकार आकाश पटेरिया ने NDTV की डिजिटल टीम को अलविदा कह दिया है। आकाश पिछले दो साल से चैनल से जुड़े थे और यहां उन्होंने बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम किया। इस दौरान वे राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर पैकेजिंग और एंकर वीडियो बनाने की जिम्मेदारी संभालते रहे।

करीब चार साल का पत्रकारिता अनुभव रखने वाले आकाश मूलरूप से भोपाल (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। उन्होंने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद AAFT यूनिवर्सिटी से टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पूरा किया।

NDTV से विदाई के बाद आकाश ने अब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ नई पारी शुरू की है। यहां वे सीनियर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं और रिपब्लिक भारत की डिजिटल टीम के लिए काम करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Subodh

    September 12, 2025 at 2:53 pm

    इसके जैसे बहुत से कामचोर अभी इस्तीफा देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन