Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इलेक्ट्रानिक मीडिया बना डॉ अखिलेश दास आल इण्डिया का चैंपियन!

एक अच्छी पहल… यूं तो लखनऊ के खेल पत्रकार पिछले तीस वर्षों से खेल पत्रकारिता के साथ विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट स्थानीय और राज्य स्तर पर वे खेल पत्रकारों के लिए खेल आयोजन कराते आ रहे हैं। अक्तूबर में स्थानीय स्तर पर इकाना कप अंतरमीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। पर, इस बार यूपीएसजेए ने देश भर के खेल पत्रकारों को जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया। पहली दफा लखनऊ में आल इण्डिया मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन यूपीएसजेए ने किया। इतनी व्यस्तताओं के बीच इस प्रतियोगिता में देश भर के नामचीन खेल पत्रकारों की जुटान बताती है कि यह खेल आयोजन किस हद तक सफल रहा। खेल पत्रकार अनंत मिश्र पिछले 30 वर्षों से खेल पत्रकारों के लिए कोई ना कोई आयोजन कराते रहते हैं। उनकी टीम के सदस्य अमर उजाला के अनुराग बाजपेई, दैनिक जागरण के विकास मिश्र और लखनऊ खेल पत्रकारों की पूरी टीम इसके लिए बधाई की पात्र है…

लखनऊ। आजतक के स्पोर्ट्स आजतक के सीनियर मैनेजिंग एडिटर विक्रांत गुप्ता, दैनिक जागरण के राष्ट्रीय खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी, अमर उजाला के राष्ट्रीय खेल प्रमुख हेमंत रस्तोगी, टाइम्स आफ इण्डिया दिल्ली के सहायक स्पोर्ट्स एडिटर सबी हुसैन,एनडीटीवी के विमल मोहन्, निखिल नाज समेत देश के नामीगिरामी खेल पत्रकारों को जमावड़ा तीन दिनों तक लखनऊ में रहा। मौका था उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वार आयोजित पहली डा. अखिलेश दास गुप्ता आल इण्डिया मीडिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का।

चार टीमों दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन, नेशनल इलेक्ट्रानिक मीडिया, उत्तराखण्ड और मेजबानी उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बीच क्रिकेट की जंग हुई। इसमें नेशनल इलेक्ट्रानिक मीडिया ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (यूपीएसजेए) को चार रनों से हराकर चमचमाती ट्राफी कर कब्जा जमाया। मैन आफ द सीरीज यूपीएसजेए मयूर शुक्ला रहे। फाइनल के मैन आफ द मैच इलेक्ट्रानिक मीडिया के निखिल नाज बने। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इलेक्ट्रानिक मीडिया के भानु प्रताप, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इलेक्ट्रानिक मीडिया के ही राजीव पाण्डेय रहे।

प्रतियोगिता का आगाज ट्राफी के अनावरण के साथ हुआ। खास मेहमान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बीबीडी यूनीवर्सिटी की कुलपति अलका दास, राज्य के खेल निदेशक डा. आरपी सिंह रहे। इसी कार्यक्रम में दैनिक जागरण के राष्ट्रीय खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी (हिन्दी पत्रकारिता), टाइम्स आफ इण्डिया के असिटेट स्पोर्ट्स एडिटर सबी हुसैन (अंग्रेजी पत्रकारिता) और स्पोर्ट्स आजतक के सीनियर मैनेजिंग एडिटर विक्रांत गुप्ता (इलेक्ट्रानिक मीडिया) को डा. अखिलेश दास गुप्ता खेल पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।

अगले दिन यानी 20 दिसम्बर को प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह के हाथों हुआ और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मेजबान यूपीएसजेए ने दिल्ली स्पोर्टस जर्नलिस्ट एसोसिएशन को और इलेक्ट्रानिक मीडिया ने उत्तराखण्ड को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 21 दिसम्बर को खेला गया। इसमें इलेक्ट्रानिक मीडिया ने मेजबान यूपीएसजेए को हराकर खिताब जीता।

पुरस्कार वितरण विधायक डा. राजेश्वर सिंह, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास के हाथों हुआ। इस मौके पर दैनिक जागरण के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ल, अमर उजाला के संपादक विजय कुमार त्रिपाठी, दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक मनीष तिवारी, संपाचार संपादक पवन तिवारी समेत तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।

इस आयोजन में क्रिकेट एक बहाना था। असल मकसद व्यस्तताओं के बीच खेल पत्रकारों की मस्ती का था। व्यस्त दिनचर्या के बीच खेल पत्रकारों ने तीन दिन सभी कामकाज एक तरफ धर कर मजे लिए। हां, इस बीच अपनी ड्यूटी नहीं भूले। मसलन 20 दिसम्बर को जैसे ही विश्वकप के लिए भारतीय टी20 संभावित टीम की घोषण हुई वैसे ही इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने मैदान से लाइव करना शुरू कर दिया। प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने कापी फाइल की।

इस आयोजन के दौरान खेल पत्रकारों ने कई मुद्दों पर बात की। मसलन ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। अगले आयोजन में क्या-क्या सुधार और नया होना चाहिए…इस पर चर्चा हुई। जल्द ही दिल्ली में एसजेएफआई की जेके बोस ट्राफी आयोजित करने पर विचार हुआ। साथ ही उत्तर भारत के राज्यों की टीमों के बीच भी एक प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार किया गया।

आयोजन उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जनलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से किया गया। यूपीएसजे के अध्यक्ष अनंत मिश्र, सचिव अनुराग बाजपेई और कोषाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने पूरी शिद्दत के साथ इसे आयोजित किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन