Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

Zomato से अपनी हिस्सेदारी 40 करोड़ डॉलर में बेचेगा चीन का Alipay

चीनी पेमेंट ग्रुप Alipay ने भारत की फूड डिलीवरी कंपनी Zomato की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रहा है. नाम ना छापने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि स्टॉक एक्सचेंजों में यह डील इसी हफ्ते दिख सकती है. इनपुट है कि अलीपे जोमैटो की अपनी 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी 40 करोड़ डॉलर में बेचने का मन बना रहा है. Alipay का मालिकाना हक Ant Group के पास है.

इस सिलसिले में समाचार एजेंसी रायटर ने ज़ोमैटो, बैंक ऑफ़ अमेरिका और मॉर्गन स्टेनली को मेल भेजकर प्रतिक्रिया लेनी चाही, लेकिन तीनों की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई. एक सूत्र की माने तो Alipay लगातार घाटा झेल रहा है और इस डील से बाहर निकलना चाहता है. सूत्रों का कहना है कि यह ब्लॉक डील 111.28 रू. प्रति शेयर के हिसाब से हो सकती है.

गौरतलब है कि, कोरोना के समय 2022 में जब दुनिया भर में तकनीकी स्टॉक संघर्ष कर रहे थे, तब ज़ोमैटो के शेयरों में 90% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. बताते चलें कि Zomato भारत की एक बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी है, जिसकी स्थापना पंकज चड्ढा और दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में की थी. यह देश की सबसे बड़ी फूड डिलिवरी कंपनी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन