Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मैं भी अमर सिंह की राजनीति का शिकार हुआ हूं

राजनीति से भी बाहर किए जाएं अमर सिंह जैसे नेता

अमर सिंह जैसे नेता पार्टी ही नहीं बल्कि राजनीति से भी बाहर किए जाने चाहिए। दलाल टाइप के नेताओं ने राजनीति का बहुत नुकसान किया है। राजनीति में आचारवान, वैचारिक और संघर्षशील नेताओं की जगह अमर सिंह जैसे मैनेजर लेते जा रहे हैं। इस तरह के लोगों ने ईमानदार नेताओं को भी दलाली सिखाकर भ्रष्ट बना दिया है। ऐसे लोगों की वजह से संगठन ही प्रभावित नहीं होता बल्कि संघर्ष के बल पर आगे बढ़ने का दम रखने वाले युवा भी गलत रास्ता अख्तियार कर लेते हैं। इस तरह के नेताओं से देश और समाज दोनों का नुकसान हो रहा है।

इस व्यक्ति ने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया कि उनकी तारीफ की जाए सके। जिस व्यक्ति के साथ भी संबंध बनाएं उसके परिवार में ही फूट डलवा दी। चाहे उद्योगपति अनिल अंबानी हो, फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन हो या फिर सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय। यह आदमी कितना घटिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बताया जाता है कि जब सुब्रत राय गंभीर बीमार पड़े तो यह उनसे अपने पैसे मांगने पहुंच गए।

मैं खुद भी अमर सिंह की राजनीति का शिकार हुआ हूं। जब मैं समाजवादी पार्टी में था तो पूर्व सांसद सी.एन. सिंह ने मुझे प्रताप सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। बाद में पता चला कि अमर सिंह प्रताप सेना के संरक्षक हैं। मैं उन दिनों दिन में समाजवादी और प्रताप सेना के लिए काम करता था तथा रात में राष्ट्रीय सहारा में ड्यूटी करता था। कड़ी मेहनत पर हासिल की मेरी लोकप्रियता से जलने वाले कुछ लोगों के उकसावे में आकर अमर सिंह ने मेरा स्थानांतरण पटना में करवा दिया। चार साल तक मैं पटना में रहा, जिसके चलते मेरा राजनीतिक और पत्रकारिता का करियर बहुत प्रभावित हुआ। समाजवादी पार्टी में अभी भी बहुत अमर सिंह हैं, जिन्हें अखिलेश यादव को पार्टी से निकालना होगा।

चरण सिंह राजपूत
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन