Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला अयोध्या के पत्रकारों में मची भगदड़, कइयों ने दिया इस्तीफा

अमर उजाला के अयोध्या ब्यूरो कार्यालय से जुड़े पत्रकारों में भगदड़ मचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक पखवाड़े के अन्दर ही आधे दर्जन से अधिक पत्रकारों ने अमर उजाला अखबार छोड़ कर दूसरा अखबार ज्वाइन कर लिया है। इस समय अमर उजाला के अयोध्या ब्यूरो से जुड़े पत्रकारों की आवाजाही की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अयोध्या कार्यालय से जुड़े कचहरी व न्यायालय की खबरों के लिए 15 साल पुराने सीनियर रिपोर्टर रवि प्रकाश पाठक ने अमर उजाला को बाय बाय कह दिया है। वहीं सीनियर क्राइम रिपोर्टर विशाल तिवारी व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के बीट रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव भी अमर उजाला से रुखसत हो गए हैं।

रुदौली तहसील प्रभारी रिपोर्टर अनिल मिश्रा व मिल्कीपुर तहसील प्रभारी सीनियर रिपोर्टर बलराम तिवारी ने भी अमर उजाला को छोड़ दिया है। अमर उजाला से 22 से जुड़े मसौधा ब्लॉक के सीनियर रिपोर्टर राम अंजोर वर्मा, रानी बाजार क्षेत्र से सीनियर रिपोर्टर रहे दया शंकर मौर्य ने भी अमर उजाला को सलाम कर दूसरा अखबार पकड़ लिया है।

अमर उजाला से निकले पत्रकार पुनीत श्रीवास्तव, बलराम तिवारी एवं राम अंजोर वर्मा ने अमृत विचार ज्वॉइन किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन