Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

अमर उजाला में एंटरटेनमेंट बीट के लिए हिंदी पत्रकारों की वेकेंसी

नोएडा स्थित समाचार संस्थान अमर उजाला ने हिंदी कंटेंट राइटर (एंटरटेनमेंट बीट) के पद पर भर्ती की घोषणा की है। यह पद फुल-टाइम है और चयनित अभ्यर्थी को सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा।

योग्यता और अनुभव:

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास एंटरटेनमेंट बीट में कम से कम दो वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ भी अनिवार्य है।

प्रमुख जिम्मेदारियां:

  • फिल्मों, ओटीटी शोज़, सेलिब्रिटी न्यूज़ और पॉप कल्चर पर SEO-फ्रेंडली लेखन
  • जरूरत पड़ने पर अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेशन
  • मनोरंजन से जुड़ी ट्रेंड्स को ट्रैक कर रीयल-टाइम कंटेंट डिलीवर करना
  • एडिटोरियल और सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर समय पर पब्लिशिंग सुनिश्चित करना
  • CMS प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए कंटेंट को ऑनलाइन विजिबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइज़ करना

अमर उजाला के इस अवसर को उन हिंदी पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास माना जा रहा है, जो एंटरटेनमेंट सेक्टर में गंभीर और रचनात्मक योगदान देना चाहते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार नीचे विज्ञापन में दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर अप्लाई कर सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन