Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के दिवाली सेलिब्रेशन में कुर्ता न पहनकर आने वालों से वसूला गया 300 रुपये जुर्माना

अमर उजाला की वाराणसी यूनिट से खबर है कि यहां दिवाली सेलिब्रेशन में कुर्ता नहीं पहनकर आने वालों से 300-300 रूपया जुर्माना वसूला गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को आफिस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें सभी विभागों के सहयोगी शामिल हुये। संपादकीय विभाग में कुछ साथी कुर्ता पहने थे। लेकिन जो लोग कुर्ता नहीं पहने थे, उनसे एचआर ने 300 रुपये वसूले।

इस मामले में अमर उजाला बनारस के एकर पूर्व कर्मी ने नाम ना छापने की शर्त पर भड़ास को बताया कि, ‘सर, सबके घर की हालत अलग-अलग है। इस मौके पर पहनने योग्य कुर्ता सभी के पास हो, यह जरूरी तो नहीं। कार्यक्रम में तो जीएम भी टीशर्ट पहनकर आए थे। यह भी संभव नहीं कि शाम को मैसेज मिले और कोई सुबह कुर्ता खरीद ले। इस महंगाई में घर परिवार चलाना मुश्किल है। किसी तरह घर परिवार का खर्च चलता है।

दीपावली का त्योहार है। घर पर बच्चे हैं। उनकी भी खुशी का ख्याल रखना है। इस समय सिर्फ कुर्ता न पहनने पर 300 रुपये की वसूली बहुत कष्टकारी है। किसके साथ कौन सी परेशानी है, किस परिस्थिति में वह जी रहा है, थानेदार की तरह वसूली करने से पहले जरा इसका भी ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है अमर उजाला परिवार, हालात इंस्पेक्टर राज का है। किसी की आह निकले तो किसी की हंसी-ठिठोली गूंज रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन