Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संपादक की मनमानी से आहत दो और रिपोर्टरों ने त्यागी अमर उजाला की नौकरी!

हल्द्वानी। कभी बेहतर खबरों के लिए सुर्खियों में रहने वाली अमर उजाला की यूनिट ढाई सालों से रिपोर्टरों की विदाई से सुर्खियों में हैं। स्थानीय संपादक की मनमानी और अहम की बलि अच्छे रिपोर्टर चढ़ रहे हैं और प्रबन्ध चुप्पी साधे हुआ है। डिजिटल दौर में अख़बार का सर्कुलेशन बचाना अखबारों के लिए चुनौती बना हुआ है और अखबार इसके लिए जी तोड़ जुटे हैं। इसके इतर अमर उजाला हल्द्वानी के संपादक के लिए सर्कुलेशन से ज्यादा जरूरी मनमानी है। यही वजह है कि लगभग सभी पुराने रिपोर्टर अखबार छोड़ चुके है।

हाल में ही चंपावत के सेकेंड इंचार्ज मृदुल पांडे ने भी अखबार को अलविदा कह दिया। अच्छे पत्रकारों में गिने जाने वाले मृदुल ने बहन के इंटरव्यू के लिए एक दिन की छुट्टी मांगी थी मगर छुट्टी के बदले डांट फटकार मिली। इससे आहत मृदुल ने नौकरी छोड़ दी।

पंतनगर से लम्बे समय से जुड़े सुरेंद्र वर्मा ने भी अखबार छोड़ दिया है। जीबी पंत यूनिवर्सिटी से एक्सक्लूसिव खबरों के लिए सुरेंद्र जाने जाते हैं और उनकी प्रशासन में बेहतर पकड़ है। उनको कई खबरों पर प्रबन्धन ने गोल्ड दिया था। उन्होंने भी सम्पादक के रवैये से आहत होकर इस्तीफा दिया है। आल एडिशन खबरों के गढ़ में अमर उजाला रिक्त हो गया है। यहां उसके लिए रिपोर्टर खोजना टेढ़ी खीर रहेगा।

चर्चा है कि दो ब्यूरो से रिपोर्टर जागरण के संपर्क में हैं। इन संपादक के कार्यकाल में तमाम बड़े और ईमानदार चेहरों सहित 30 से अधिक रिपोर्टर जा चुके हैं। कभी एक रिपोर्टर के अखबार छोड़ने पर एक्टिव मोड में आने वाला प्रबंधन ने यूनिट में होने वाली मनमानी पर मौन स्वीकृति दी है। इससे न सिर्फ सर्कुलेशन बल्कि अखबार की ब्रांडिग की भी फजीहत ही रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन