Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के नोएडा संस्करण का २०वाँ स्थापना दिवस मनाया गया!

शम्भूनाथ शुक्ला-

अमर उजाला के नोएडा संस्करण का २०वाँ स्थापना दिवस था। इस अवसर पर अमर उजाला समूह के चेयरमैन श्री राजुल माहेश्वरी ने अपने यहाँ से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों को बुला कर सम्मानित किया।

अमर उजाला ऐसा मीडिया समूह है, जहां अपनी पारी कुल दस साल की रही और दस साल ही हो चुके वहाँ से अवकाश मुक्त हुए। लेकिन आज भी यदि अपनापन कहीं भी महसूस होता है तो अमर उजाला में ही। ऐसे समूह में रहना निश्चय ही गर्व की बात है।

अमर उजाला समूह अपने प्रकाशन के ७५ वर्ष पूरे कर रहा है। १८ अप्रैल को ये ७५ वर्ष पूरे हो जाएँगे। ऐसे समूह और ऐसे प्रबंधन को ढेर सारी शुभकामनाएँ।

अमर उजाला में इस समय के नोएडा संपादक ने इस सभा को वृद्ध-जनों की सभा करार दिया। यह तो शुक्र है, कि चेयरमैन श्री राजुल माहेश्वरी ने उनको टोक दिया और मैंने तो घोर आपत्ति जताई। क्या इस सभा में कोई वृद्ध है? अभी तो सभी संपादक गण पूरे ऊर्जावान हैं और साथ में अनुभवी भी।


जयदीप कर्णिक-

आज दफ्तर में अमर उजाला के नोएडा संस्करण के २० वर्ष पूर्ण होने की धूम रही। फूलों की सुंदर सजावट मन को लुभा रही थी। इस सुंदर पुष्प सज्जा की सुवास के साथ ही परिश्रम और पुरुषार्थ की खुशबू भी वातावरण में महसूस की जा सकती थी।
खूब जश्न मना और जमकर दावत भी हुई। बाकी उल्लास का परिचय तो ये तस्वीरें खुद ही दे रही हैं!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन