Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमेठी में सक्रिय फर्जी पत्रकारों को लेकर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

र्जी पत्रकारों की पूरे देश में बाढ़ सी आई दिखाई दे रही है. ऐसे-ऐसे लोग इस पेशे की चकाचौंध देख उतर रहे हैं, जिनका दूर-दूर तक कागज कलम से कोई रिश्ता-वास्ता न रहा हो. यूपी के कानपुर, लखनऊ, मेरठ, शामली के बाद अब अमेठी से शिकायत आई है.

अमेठी प्रेस क्लब के पत्रकारों ने वाहनों में प्रेस लिखाकर अवैध गतिविधियों में शामिल रहने वाले पत्रकारों के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. प्रेस क्लब के सदस्यों ने अमेठी जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में यह ज्ञापन सौंपा.

अमेठी प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर प्रेस लिखाकर पुलिस और प्रशासन से अनुचित फायदा उठाते हुए गलत कार्य किए जा रहे हैं. ग्रामीण आँचल में प्रेस स्टिकर लगाकर युवा लड़के यू-ट्यूब माइक लेकर गांव-गांव अवैध वसूली में लिप्त हैं.

धर्मेंद्र ने कहा कि फर्जी पत्रकारों की वजह से वास्तविक रूप में जो लोग पत्रकारिता कर रहे हैं, प्रतिष्ठित समाचार पत्र व पत्रिकाओं से जुड़े हैं, उनकी छवि खराब हो रही है. उन्होंने मांग की है कि चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की जांच की जाए जो प्रेस लिखाकर घूम रहे हैं, समुचित स्पष्टीकरण न देने पर कार्यवाही की जाए.

इस मौके पर अमेठी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डॉ आशीष त्रिपाठी, सदस्य अमित मिश्रा, संजय सिंह, विकास शुक्ला, अभिषेक तिवारी, कृष्णकांत, राजेश मिश्रा व जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Nitul Tiwari

    August 26, 2024 at 3:08 pm

    फर्जी पत्रकार की परिभाषा क्या है? जो असली पत्रकार महोदय फर्जी पत्रकार पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं, वो अच्छा है। लेकिन असली पत्रकार की पहचान कैसे होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन