Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस तस्वीर को हज़ार लल्लनतोपों की सलामी!

एक्टर संजय मिश्रा ने भारतीय राजनीति पर बड़ी महीन टिप्पणी की है। शायद उन्होंने अपनी टिप्पणी में भारत के दो प्रधानमंत्रियों को लेकर संदेश दिया है। कांग्रेसी प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने संजय का ट्वीट शेयर कर लिखा है- भाई वाह संजय जी!

खैर, यह सब चलता रहता है। मंझा हुआ नेता वही जो छुटपुट अथवा ज्यादा दिमाग लगाकर समझी जाने वाली बातों पर ध्यान ही न दे।

उधर भारत सरकार के मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य पेटपूजा का कार्यक्रम रखा था। आयोजन में लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी समेत दर्जनों (लगभग 40) सोशल मीडिया के ठीकठाक फॉलोवर्स वाले चेहरे खाना खाने पहुंचे थे। इसी तर्ज पर सुनने को मिला है कि स्वामी प्रसाद मौर्य भी अमित शाह से प्रेरित होकर पत्रकारों को खाना खिलाएंगे। नीचे पढ़ें…


मनीष पांडेय-

अब स्वामी प्रसाद मौर्या जी को भी मुख्यमंत्री बनने का भूत सवार हो गया है । कल लखनऊ मे पत्रकारों को बाकायदा खिला पिला के अपनी दावेदारी पेश करेंगे।


नेहा सिंह राठौर-

टूटेंगे सारे भरम धीरे-धीरे… अमित शाह जी के दस्तरख्वान पर जनता की ओर सवाल पूछने वाले तमाम लोग जमा हो चुके हैं.

कुछ बैठे हुए हैं, कुछ झुके हुए हैं, कुछ गमछे में हैं, कुछ बिना गमछे के हैं.

इस नमक का हक़ बिहार चुनाव में अदा होगा. इस तस्वीर को हज़ार लल्लनतोपों की सलामी.

अमित शाह की दावत में कौन कौन हाजिर रहा? यहां पढ़ें/देखें

अमित शाह की शाही दावत में 40 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बुलाए गए! देखें तस्वीरें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन