Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जिला संवाददाता के खिलाफ फर्जी मुकदमे को लेकर एसएसपी से मिला प्रेस क्लब ऑफ यूपी का प्रतिनिधि मंडल

फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला महामंत्री एवं एक हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता अमित शरण बाबी पर महिला आयोग की सदस्य द्वारा दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमे के खिलाफ संगठन ने आवाज बुलंद की है। मंगलवार को प्रेस क्लब ऑफ यूपी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मो. शमशाद की अगुवई में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल से मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कवरेज रोकने की कोशिश, अभद्रता का आरोप

प्रेस क्लब ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अनुपस्थिति में उनके फर्जी पीएस अरविन्द कुमार ने जनसुनवाई के दौरान एक महिला से जबरन दुकान लिखवाने का प्रयास किया। इस कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकार अमित शरण बाबी के साथ फर्जी पीएस ने अत्यंत अभद्र व अपमानजनक व्यवहार किया, कैमरा छीनने की कोशिश की और धमकी दी कि “ज्यादा सवाल करोगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे।”

प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात

प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी को बताया कि यह घटना न सिर्फ पीड़ित महिला के साथ अन्याय है, बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और प्रेस क्लब ऑफ यूपी की प्रतिष्ठा पर भी सीधा हमला है। पीड़ित पत्रकार ने कहा कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है।

कार्रवाई की मांग

संगठन ने मांग की कि दोषी अरविन्द कुमार के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मौजूद रहे पदाधिकारी

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रवि, जिला महामंत्री अमित शरण बाबी, जिला कोषाध्यक्ष इरफान काजमी और नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र मौर्य भी मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन