Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

हमे मीडिया हरा देता है, इससे आजाद हो ताजा हवा में सांस लेना चाहते हैं : अमिताभ बच्चन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि आप मीडिया से कभी नहीं जीत सकते. हाल ही में अमिताभ फिल्‍म ‘पीकू’ से दर्शकों से काफी वाहवाही लूट चुके हैं. फिल्‍म 100 करोड़ के कल्‍ब में शामिल हो गई है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी थे.

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि आप मीडिया से कभी नहीं जीत सकते. हाल ही में अमिताभ फिल्‍म ‘पीकू’ से दर्शकों से काफी वाहवाही लूट चुके हैं. फिल्‍म 100 करोड़ के कल्‍ब में शामिल हो गई है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी थे.

बच्चन ने कहा कि हमेशा मीडिया की जीत होती है, पत्रकार हमेशा जीतते हैं…हमे हरा दिया जाता है और अपनी सीट से जकड़ दिया जाता है…इस कठिन परीक्षा के खत्म होने की उम्मीद है ताकि हमलोग भविष्य में ताजी हवा में सांस ले सकें..चौथे स्तंभ का सामना करना न तो आसान है और न ही यह सोचना कि आप जीत जाएंगे.

72 वर्षीय स्टार ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि यह चौथा स्तंभ फिल्मी सितारों को घेरकर उनसे बात निकलवा ही लेता हैं. उनका कहना है कि उन्‍होंने अपने अभिनय करियर के शानदार 40 से अधिक वर्षों में हजारों बार मीडिया से बातचीत कर चुके मेगास्टार पत्रकारों का सामना करने के लिए उन्हें अभी भी हिम्मत जुटानी पड़ती है.

गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान अमिताभ ने कहा था कि वे अगले जन्‍म में पत्रकार बनाना चाहते हैं क्‍योंकि वे उनके सवालों के जवाब देते-देते थक गये हैं अब वे पत्रकारों की तरह सवाल पूछना चाहते हैं. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन