Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार कार्यकर्ता को न्याय दिलाने बलिया पहुँचे अमिताभ ठाकुर

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर अपने कार्यकर्ता को न्याय दिलाने बलिया पहुंचे. पूर्व IPS ने बलिया एसपी, एस आनंद से मिलकर प्रतिवेदन सौंपा और एडिशनल एसपी से मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

बता दें कि बीते दिनों AAS के बलिया जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान और उनकी पत्नी लीलावती देवी के साथ थाना भीमपुरा के अंदर पुलिस द्वारा मारपीट की गई थी. इस मामले को लेकर ठाकुर, सिंहासन व उनके परिवार पर हुए अन्याय की खिलाफत करने बलिया पहुंचे थे.

मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत में अमिताभ ने कहा कि, ‘सिंहासन चौहान द्वारा अपनी पत्नी के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठने पर थाने वाले उन्हें एफआईआर लिखने का आश्वासन देकर अंदर ले गए, जहां उनकी और उनकी पत्नी की पिटाई की गई और उनका फर्जी 151 में चालान किया गया.’

अमिताभ ठाकुर ने एसपी को कहा कि यदि 7 दिनों मे कार्रवाई नहीं होती है तो वे थाना भीमपुरा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद वे थाना भीमपुरा गए जहां उन्होंने सिंहासन चौहान और उनकी पत्नी से मौके के सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की, साथ ही पुलिस वालों से भी बातचीत की.

पूर्व चर्चित आईपीएस ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सिंहासन चौहान द्वारा लगाए गए आरोप सही जान पड़ते हैं. उनके साथ बलिया जिला अध्यक्ष बंटी राय, मंडल अध्यक्ष रितेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन