Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

“आजा मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी” गाने पर ही पकड़े जाते हैं इस थाने के मनचले!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के दरोगाओं द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में अलग-अलग लोगों को एक ही गीत गाते हुए लड़कियों को छेड़ने पर पकड़े जाने के कथित मामले को प्रस्तुत कर उत्तर प्रदेश पुलिस की लगातार की जा रही फर्जी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने बहादुरगढ़ थाने में 25 सितंबर, 8 नवंबर और 21 नवंबर 2023 को तीन अलग-अलग दरोगा, अजहर हसन, प्रमोद कुमार और नितिन वर्मा द्वारा लिखवाए गए तीन एफआईआर प्रस्तुत किए हैं.

इन तीनों एफआईआर में दरोगा ने कहा है कि एक लड़का महिलाओं और लड़कियों के सामने “आजा मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी” गाना गा कर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी कर रहा था, जिसे पुलिस वालों ने दबोच लिया. तीनों लड़के पकड़े जाने पर माफी मांगने लगे और तीनों मामलों में पब्लिक का कोई गवाह तैयार नहीं हुआ.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र कुमार और बबीता पर फिल्माया तथा मोहम्मद रफी द्वारा गया यह गीत 1969 की फिल्म अंजना का है, जिसे आज के कई युवा जानते भी नहीं है. इसके बाद भी पुलिस द्वारा बार-बार यही गीत गाते हुए लोगों का एक ही प्रकार से पकड़ा जाना हजम नहीं होता और फर्जी कार्रवाई किए जाने की ओर इशारा करता है.

अतः उन्होंने डीजीपी, यूपी से इसकी जांच कराते हुए सच्चाई के आधार पर कार्रवाई की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन