Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर लोकसभा 2024 चुनाव बलिया से लड़ेंगे!

अमिताभ ठाकुर ने आज बलिया से लोक सभा चुनाव 2024 लड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे नव गठित राजनैतिक दल ‘अधिकार सेना’ की ओर से चुनाव लड़ेंगे. अमिताभ ने कल ही अधिकार सेना के गठन की घोषणा यह कहते हुए की थी कि अधिकार सेना आम नागरिक में समस्त अधिकार निहित होने की भावना पर विश्वास करता है और उसका प्रयास संविधान प्रदत्त शक्तियों को प्रत्येक नागरिक की पहुँच तक लाने का है.

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने बलिया को उसकी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण चुना. उन्होंने कहा कि बलिया को स्वतंत्रता की लड़ाई में अप्रतिम भूमिका तथा विशेषकर 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में चित्तू पाण्डेय के अधीन अंग्रेजों से आज़ाद घोषित करने के कारण बागी बलिया के नाम से जाना जाता है.

उन्होना कहा कि वे एक बेहतर समाज की स्थापना हेतु निरंतर प्रत्यनशील रहने वाले जय प्रकाश नारायण तथा चंद्रशेखर की धरती की पूरी ईमानदारी तथा तन्मयता से सेवा करना चाहते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन