Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकार अमरेंद्र किशोर का लाडली मीडिया फेलोशिप के लिए चयन

अमृता मौर्या-

कलम के धनी मेरे सहपाठी अमरेंद्र किशोर का लाडली मीडिया फेलोशिप के लिए चयन एक सुखद समाचार है। सुंदरबन से उनका पुराना नाता है। वहाँ की विधवाओं पर उन्होंने जो रिपोर्ट लिखी थीं वह मीडिया के लिए बिलकुल अनदेखा, अनजाना विषय था। ‘बाघ विधवा’ जैसा शब्द सब तक उन्हीं की कलम से पहुँचा।

फेलोशिप के लिए उनका विषय -‘भारत में बाल विवाह: जेंडर और सामाजिक अंतर्संबंधों की पड़ताल’ भी सुंदरबन के सन्दर्भ में है। उन बीहड़, दलदल भरे क्षेत्र में जाना आसान नहीं है। रिमोट में जाने का एक मात्र रास्ता जलमार्ग है – और दोनों ओर जंगल। बाघों से बचते-बचाते जाकर दोबारा काम करने की हिम्मत मामूली बात नहीं।

वह कैमरा साथ रखते हैं। इसलिए फोटो-वीडियो का जखीरा जमा कर लेते हैं। एक स्टोरी करने निकलते हैं, चार और साथ ले आते हैं। इस बार भी एक-आध आ जाएँगी। बढ़िया है।


माधवेन्द्र कुमार-

पत्रकार अनुज अमरेंद्र किशोर इस वर्ष की लाडली मीडिया फेलोशिप के लिए चयनित प्रतिभागियों में शामिल है।

इस फेलोशिप के अंतर्गत अमरेंद्र एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर काम करेंगे— “भारत में बाल विवाह: जेंडर और सामाजिक अंतर्संबंधों की पड़ताल”, वह भी सुंदरबन में जहां अमरेंद्र वर्षों से वहां की गरीबी और बाघ विधवाओं पर काम करते आये हैं।

यह अध्ययन बाल विवाह को मात्र एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि जेंडर असमानता, संरचनात्मक गरीबी, पर्यावरणीय संकट और हाशिये पर जीते समुदायों के आपस में गुंथे हुए यथार्थ के रूप में उजागर करेगा।

इस उपलब्धि के लिए अनुज को आशीष और हार्दिक शुभकामनाएं। यह फेलोशिप दर्जनों सम्मान और पुरस्कारों की कड़ी में एक और कड़ी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन