Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार अखबार के संचालक डॉ. केशव अग्रवाल को गोली मारी, हालत गंभीर (देखें वीडियो)

निर्मल कांत शुक्ल-

बरेली, लखनऊ व हल्द्वानी से प्रकाशित दैनिक अमृत विचार के संचालक, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर व बरेली शहर के प्रख्यात सर्जन डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।

बदमाशों ने उनकी कार पर उस समय फायरिंग की जब वह मंदिर से पूजा करके वापस अपने घर जा रहे थे। गोली कार के शीशे को तोड़ कर डॉ. केशव के जबड़े को फाड़ती हुई बाहर निकल गई। उनकी हालत बेहद गंभीर है। केशलता अस्पताल बरेली में उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। इस बड़ी वारदात से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया।

बरेली लखनऊ व हल्द्वानी से प्रकाशित दैनिक अमृत विचार के संचालक बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर व बरेली शहर के प्रख्यात सर्जन डॉ केशव कुमार अग्रवाल
डॉ केशव कुमार अग्रवाल की गोली लगने से क्षतिग्रस्त कार
बरेली के केशलता अस्पताल में भर्ती अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ केशव कुमार अग्रवाल
हमले के बाद खून से लथपथ डॉ केशव कुमार अग्रवाल

बताया जा रहा है कि डॉ. केशव कुमार अग्रवाल शनिवार को रात तकरीबन 9 बजे स्टेडियम रोड स्थित शिव मंदिर से पूजा करके वापस कार से अपने घर लौट रहे थे। डॉ. केशव कुमार अग्रवाल कार में पिछली सीट पर बैठे थे।

जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली कार का शीशा तोड़कर उनकी गर्दन में बाईं ओर लगकर जबड़े को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्टेडियम रोड स्थित एकता नगर में सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने घटित हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली राजकुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। घटना स्थल के आसपास के लोगों से जानकारी की।

बाद में दोनों अधिकारी केशलता अस्पताल में घायल डॉ. केशव कुमार अग्रवाल को देखने पहुंचे। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी केशलता अस्पताल पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की।

संबंधित वीडियो-

Fb पर

https://www.facebook.com/100002252487400/posts/4970266246391742/?d=n

ट्वीटर पर

https://twitter.com/yashbhadas/status/1497645582739206145?s=21

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन