Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमृतसर प्रेस क्लब चुनाव: राजेश गिल की हैट्रिक, विपिन राणा बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

अमृतसर। अमृतसर प्रेस क्लब के चुनावों में इस बार भी राजेश गिल गुट का दबदबा कायम रहा। प्रधान पद पर राजेश गिल ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए क्लब की कमान अपने हाथ में बरकरार रखी। उन्होंने 199 वोट हासिल कर जसबीर पट्टी को 64 वोटों के अंतर से हराया।

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सीनियर मीत प्रधान) पद पर विपिन राणा ने 219 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को 82 वोटों से मात दी। इस पद पर कड़े मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन राणा ने साफ बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

अन्य पदों पर भी गिल गुट के उम्मीदवारों ने मजबूत प्रदर्शन किया। वाइस प्रेसिडेंट (मीत प्रधान) पद पर विक्रमजीत शर्मा ने 232 वोट लेकर प्रीतपाल सिंह को 75 वोटों से हराया। सचिव पद पर रजिंदर सिंह रूबी ने 229 वोट पाकर विशाल कुमार को 63 वोटों से पराजित किया।

जॉइंट सेक्रेटरी पद पर हरमीत सिंह ने 231 वोट हासिल कर ज्योति बहल को 77 वोटों से हराया, जबकि जनरल सेक्रेटरी पद पर रेशम सिंह ने 226 वोट लेकर राजेश शर्मा को 91 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

कैशियर पद पर भी मुकाबला एकतरफा रहा, जहां रमन शर्मा ने 237 वोट पाकर हरीश शर्मा (127 वोट) को 110 वोटों के अंतर से हराया।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। जीत के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों ने सदस्यों का आभार जताते हुए प्रेस क्लब के विकास और पत्रकारों के हितों की रक्षा का भरोसा दिया।

नए नेतृत्व से अब क्लब में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन