Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ट्रैफिक जाम का वीडियो पोस्ट करने पर टीआई ने दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करा दिया!

पत्रकार ने पुलिस पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप!

रायबरेली/उन्नाव | उत्तर प्रदेश में दो पत्रकारों पर मुकदमा लिखाए जाने का एक नया मामला सामने आया है। दोनों पर यह मुकदमा रायबरेली में तैनात टीआई द्वारा दर्ज कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक इन्द्रपाल सिंह सेंगर ने थाना डलमऊ, रायबरेली में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पत्रकार अनंत राय ने डलमऊ में एक सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी खबर उन्नाव ज्वाला नामक अखबार में प्रकाशित हुई।

टीआई इंद्रपाल सेंगर की तहरीर पर डलमऊ पुलिस ने अपराध संख्या- 22/2024 के तहत बीएनएस की धारा 308(2), 132, 221, 356(2) और 66(डी) में 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पहला नाम रायबरेली के पत्रकार अनंत राय और दूसरा उन्नाव ज्वाला के संपादक रामचंद्र का शामिल है।

टीआई का कहना है कि वीडियो और खबर प्रकाशित कर उनकी छवि धूमिल की गई है, जबकि पत्रकार अनंत राय पुलिस पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रहे हैं।

देखें एफआईआर की कॉपी…


यहां देखें… अनंत राय द्वारा पोस्ट किया ट्रैफिक जाम वाला वीडियो

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन