Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मुकेश भाई जलसा खत्म हो गया हो तो अपनी गुलाम मीडिया से कहिए प्रचार बंद करे!

दीपक शर्मा-

रि अनंत हरि कथा अनंता! मुकेश भाई ये सच है कि आपने जितना खर्च घर की एक शादी पर कर दिया उतना ये देश आजादी के 75 साल के जश्न मनाने पर नहीं कर पाया।

आजादी का अमृत महोत्सव पर सरकार नें 3,399 करोड़ रुपये का बजट बनाया था जबकि चैनल्स के मुताबिक आपने अनंत की शादी में 5000 करोड़ से ज्यादा खर्च किये। मुकेश भाई सच ये भी कि जिस देश में ED बिना सबूत के मुख्य मंत्रियों को जेल में डाल देती हो वहां ED की हिम्मत आपकी गली तक में घुसने की नहीं है।इसलिये आपका हिसाब किताब, बही खाते कोई छू नहीं सकता। आप कानून के हाथ से बहुत उपर हो।

मुकेश भाई सच ये भी है कि जिस देश के प्रधानमंत्री के पास मणिपुर जाने का समय नहीं है वो आपके एक फोन पर शादी की दावत में खिंचा आता है। देश का पूरा सिस्टम आज आपके हाथ में। इसलिये आप देश के सबसे अमीर आदमी भी है।

मुकेश भाई ये भी सच है कि देश की 70 फीसदी mainstream मीडिया के मालिक आप खुद हैं। ANI-PTI जैसी ऐजेंसियों की टीमे आपके घर से लाईव फीड भेज रही हैं। अखबार आपके कदमों में बिछे है। बड़े बड़े सम्पादक गुलाम है। इसलिये मुकेश भाई आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि अब शादी का जलसा खत्म हो गया है अब अपने मीडिया के मुलाजिमो से कहिये कि प्रचार बंद करे।

मुकेश भाई प्लीज अति हो गई। निसंदेह, आपका बेटा प्यारा है भोला है और उसकी शादी धूमधाम से ही होनी चाहिये थी। पर दिखावे की एक सीमा होती है। आपने सारे रेकार्ड तोड़ दिये। मुकेश भाई थोड़ी हिम्मत करिये और नीता भाभी से कहिये अब बस करें बहुत हो गया।

मुकेश भाई एक बात याद दिलानी थी टाटा ने BSNL से डील की है, ये जिओ के लिये अच्छी खबर नहीं। और नायडू बाबू सबसे बड़ा रिफाईनरी हब बनाने जा रहे हैं। 70000 करोड़ के प्रोजेक्ट को तो हरि झंडी मिल गई।इस पर गौर करियेगा क्योंकि आपका असली धंधा तेल का है। तेल में आग लगती है तो बुझती नहीं।

और मुकेश भाई एक बात और याद दिलानी थी। इस देश की 80% जनता बेहद गरीब है पर इसके सामूहिक निर्णय बड़े प्रखर और निर्मम होते है। इन गरीबों को अपनी अपार दौलत टीवी पर लाईव दिखा दिखाकर मत चिढ़ाईये। जनता चिढ़ गई तो मोदी जी भी कुछ नहीं कर पायेंगे। वैसे मोदीजी को ये जनता कुछ दिन पहले ही बैसाखियों पर ले आई है।

मुकेश भाई ऐसा नहीं कि कोई आपके कारोबार के खिलाफ है। कारोबारियों की देश में बड़ी इज्जत है। जमशेदजी टाटा आज भी करोड़ों दिलों में पूजे जाते हैं। पर टाटा ने देश के लिये धन जुटाया है आपने अपने मुनाफे के आगे कभी कुछ देखा नहीं है।

खैर छोड़िये, सौ बात की एक बात। अब अति हो गई, अब कुछ समय के लिये ये सब बंद करिये।

और हां, फुर्सत मिले तो 80% जनता के बारे में सोचियेगा! ये चिढ़ गई तो नाक रगड़ रगड़ कर भी नहीं मना पायेंगे। और हां, आखिरी बात तो रह गई। टाटा बनिये, ईस्ट इंडिया कम्पनी नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
13 Comments

13 Comments

  1. Parmar jitendra

    July 16, 2024 at 8:37 pm

    What is problem to you,he is respected & hardworking businessmen not a dalal & corrupt media,problems lies that after 2014, some media are unemployed becoz of Congress chatukaar media who enjoyed lavish life & looted govt cofferes…
    Ambani had made expense from his own wealth not like dynesty enjoyed & living lavish life style by looting public money since independence..

  2. Mohanlal Majithia

    July 16, 2024 at 8:50 pm

    ऐसे कई पैसे वाले लोगों को तीन से पाँच दिनों तक अपने बेटे-बेटी की शादियाँ में करोड़ों खर्च करते देखा गया है।मुकेश अंबानी तो देश का सबसे धनाढ्य व्यक्ति है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से उनकी जान पहचान और रिश्ता होगा। तो बेटे की शादी में सबके मनोरंजन और आवभगत में अपनी नेट वर्थ का 0.05% खर्च करता है तो कौनसी बड़ी बात हो गई !? और ऐसे अनोखे ब्याह का मिडिआ में चर्चा होना भी स्वाभाविक है। तो मिडिआ गुलाम कैसे हो गई !?

  3. Armindar

    July 16, 2024 at 9:15 pm

    तुम मूर्ख पत्रकार हो तुम्हे देश के उद्योगपतियों से दिक्कत है। बाकी विदेशी कंपनी कुछ भी करें वो सब ठीक है। और अंबानी के यहां पूरा विपक्ष पत्तल चाटने गया था तुम्हें केवल मोदी ही दिखे।

  4. Xyz

    July 17, 2024 at 6:36 am

    Sharma ji kabhi emergency par bhi kuch lekh likha karo aap bhi to ek tarafa khud ko bhi dekh le ye umid karte hain

  5. Ompal Singh

    July 17, 2024 at 10:23 am

    अंबानी अपने पैसे को जैसेचाहे वैसे खर्च करे, तुम्हारे पीछे से धुंवा क्यों उठा । ओर हां उसके इस जलसे में तुम्हारे सारे दोस्त भी गए थे, लालू ममता अखिलेश और बहुत से। अपने को पत्रकार कहते हो ?? तुम तो राहुल के चाटुकार हो ।
    देश और विकाश की बात करते तो शायद अच्छा होता ।

  6. Purshottam

    July 17, 2024 at 10:47 am

    Deepak Sharma Ji, Apko kyo takleef ho Rahi hai. Bulaya nahi isliye kya. Aur Modi ji Manipur chale jayege to kya dono ladne Wale group shant ho jayege. Aisa koi commitment la dijiye aur Modi Ji ko de dijiye. Ya phir chupchap kuch acha sa Kam kariye

  7. राजेश कुमार

    July 17, 2024 at 10:49 am

    मुकेश अंबानी ने तेरी मां की जेब से लोन नहीं लिया है।

  8. Purusottam Singh

    July 17, 2024 at 11:19 am

    दीपक शर्मा जी मैंने आपके विचार पढ़ें आग्रह है कि आप बिना किसी पूर्वाग्रह के पत्रकारिता करें।
    अपनी आमदनी के अपने बेटे की शादी चाहे जितनी भी धूमधाम से करें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
    किसी फिल्म स्टार की शादी का कई दिनों तक या कई फूहड़ टीवी सीरियल का प्रसारण हो तो आप जैसे लोगों को कोई आपत्ति नहीं होती।

  9. Dipankar Kalita

    July 17, 2024 at 12:22 pm

    Tujhe kya problem hai uska paisa hai tere se to nhi Lia na. Tere Jaisa aadmi hi is desh k lie khtra hai. Kejriwal k dalal

  10. Pawan kumar Gupta

    July 17, 2024 at 12:32 pm

    आप लोग कांग्रेस की गोद में ही पड़े रहिए और उनकी पिछवाड़े की सड़ांध से भुने जाने वाले चिंदी पैसे पे ऐश करते रहिए,, 10 साल इधर हो गए, 5 साल और फिक्स हो गया, अगले 25 साल भी यही सिलसिला चलेगा।।

  11. Sanjay Mittal

    July 17, 2024 at 1:05 pm

    Tum khud dalali band karo law and order home minister ke under aata hai aur Amit Shah aur nityanand ji dono manipur gaye manipur me vipaksh me congress hai aur waha congress ne koi prashn nahi uthaya tumne vipaksh se poocha wo west bengal be sandeshkhali kyon nahi gaya tamilnadu me log sharab peene se mar gaye waha kyo nahi gaya aur to aur teri aukat hai vipaksh aur congress se pooche ki unke neta kyo ambani ke yaha jhooti pattal chatne pahuch gaye

  12. KKSINGH

    July 17, 2024 at 2:08 pm

    अरे थके हारे चूतिया टाईप के पत़तलकार तेरी क्यू फट रही है तेरे बाप का खर्च कर रहा है क्या

  13. Dharmendra Kumar Sahu

    July 17, 2024 at 2:22 pm

    Kabhi apne jija Robert wadra aur Rajmata ki sammpatti ke bare me bhi openion chap diya kar dalal patrkar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन