Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाइव शो में किसी राजनीतिक हस्ती की मौत पर एंकरिंग करते समय रोना, भक्ति का चरम होता है!

पुष्प रंजन-

पत्रकार को संतुलित, भय और प्रीत से ऊपर उठकर अपना काम करना चाहिए। वरना, लाइव शो में रोइये, और मज़ाक़ का पात्र बनिए।

आँखों देखी घटना बताता हूँ. सद्दाम हुसैन की हत्या के समय DW उर्दू सर्विस की एक एंकर लाइव शो में फूट-फूट कर रोने लगी. संजोग था, बगल में बैठे को-एंकर ने माइक संभाल लिया। लेकिन, उस घटना से उर्दू सर्विस का मज़ाक़ लम्बे समय तक दूसरी सर्विस वाले उड़ाते रहे. यही एकबार लेबनान में हुआ, हिज़्बुल्ला लीडर हसन नसरुल्ला की मौत की घोषणा करती हुई एक न्यूज़ एंकर रो पड़ी थी.

आज दोनों वाकये की याद की वजह है. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर, प्रेस टीवी तेहरान की एक एंकरनी मरियम अज़रचेहर, ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की घोषणा करते हुए लाइव शो में रो पड़ी। अत्यंत भावुक होकर रोते हुए वह बोली, “यह अभी खत्म नहीं हुआ है,” उसने कांपती आवाज़ में कहा। “ट्रंप को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी — ऐसी कीमत जो किसी भी अमेरिकी प्रेसिडेंट ने कभी नहीं चुकाई, किसी भी ज़ायोनिस्ट ने नहीं चुकाई, किसी भी क्रिमिनल ने नहीं चुकाई।”

ईरान का ही एक और सरकारी चैनल, IRINN पर एंकर हिचकियाँ लेने लगा, जनाबे आली रोते-रोते बोले ,” खामेनेई की मौत से “ज़ुल्म करने वालों के खिलाफ लड़ाई में बगावत” होगी। उनकी मौत इस्लामिक पवित्र महीने रमज़ान के दौरान हुई है।”

ऐसे हालात तब होते हैं, जब कोई पत्रकार किसी नेता को अपना ख़ुदा मानने लगता है, उसकी विचारधारा को गीता या क़ुरान मान बैठता है. आप उसके इतने बड़े भक्त हो जाते हैं, कि मरने-मारने पर उतारू होते हैं, और अपने पेशेवराना दायित्व को भूलकर डंडी मारने लगते हैं. लाइव शो में किसी राजनीतिक हस्ती की मौत पर एंकरिंग करते समय रोना, भक्ति की चरम स्थिति होती है. मानवीय त्रासदी हो, तो अलग बात है. भक्त पत्रकार केवल भारत में नहीं पाये जाते। ऐसी प्रजाति आपको दुनिया के हर हिस्से में मिलेगी।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन